मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Insolvency Rules: सुभाष चंद्रा केस के बाद इन 4 बड़े बदलावों से कंपनियों में मचेगी खलबली!​ | Bollywood Wrap-up | Disha Salian case में नाम घसीटे जाने पर भड़के Sooraj Pancholi, उधर बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ पार कर ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास!​ | UPI Explained: क्या कैश इकोनॉमी पर आना चाहती है सरकार, 2000 से ऊपर के पेमेंट पर यहां है हर सवाल का जवाब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घर पर हेयर स्पा करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका, रेशम से मुलायम हो जाएंगे बाल​

हेयर स्पा डेली बालों क देखभाल से थोड़ा अलग प्रोसेस होता है. इसमें बालों को सिर्फ महंगे प्रोडक्ट से बाल धोना और हल्का कंडीशनिंग करना भर नहीं है. हेयर स्पा ट्रीटमेंट बालों को गहराई से पोषण देता है, क्योंकि इसमें स्टीम थेरेपी से लेकर हल्की मसाज और डीप कंडीशनिंग जैसे सेशन शामिल होते हैं. यह […]

हेयर स्पा डेली बालों क देखभाल से थोड़ा अलग प्रोसेस होता है. इसमें बालों को सिर्फ महंगे प्रोडक्ट से बाल धोना और हल्का कंडीशनिंग करना भर नहीं है. हेयर स्पा ट्रीटमेंट बालों को गहराई से पोषण देता है, क्योंकि इसमें स्टीम थेरेपी से लेकर हल्की मसाज और डीप कंडीशनिंग जैसे सेशन शामिल होते हैं. यह प्रोसेस आपके बालों के क्यूटिकल्स को खोलता है, जिससे पोषक तत्व आपके डेली प्रोडक्ट्स की तुलना में ज़्यादा गहराई तक पहुंचते हैं. जरूरी नहीं है कि आप हेयर स्पा के लिए सैलून ही जाएं. प्रोडक्ट लाकर आप इसे घर भी कर सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं हेयर स्पा का स्टेप बाय स्टेप तरीका.

हेयर स्पा वैसे तो आप अपनी सुविधा के मुताबिक 25 दिन या 1 महीने में करवा सकते हैं. इसके अलावा आपके बाल खुद ही बता देते हैं कि एक्स्ट्रा केयर की जरूरत है. अगर आपको ड्राईनेस महसूस हो रही हो या ये बेजान नजर आ रहे हैं तो आप हेयर स्पा करवा सकते हैं.

किनकिन चीजों की है जरूरत?

हेयर स्पा के लिए आपको कुछ बेसिक चीजों की जरूरत होगी. एक चौड़े दांतों वाली कंघी , दो से तीन तौलिया, बालों के सेक्शन करने के लिए क्लिप्स, शावर कैप, स्पा क्रीम, डीप कंडीशनिंग मास्क, एक माइल्ड शैंपू, एक बड़ा बर्तन पानी गर्म करने के लिए.

सबसे पहला स्टेप

अपने बालों को शैंपू करके क्लीन कर लें ताकि बाकी के प्रोडक्ट्स आपकी स्कैल्प और हेयर पर अच्छे से काम कर पाएंगे. वहीं क्रीम लगाने के लिए भी बालों में हल्की नमी होना बेहद जरूरी होता है.

स्पा क्रीम अप्लाई करें

बालों को धोकर तैलिया से अच्छी तरह से पोंछ लें और चौड़ी कंघी से सुलझा लें. बालों को बस हल्का नम रहने दें. अब कंघी से बालों के पतलेपतले सेक्शन निकालें और अच्छी तरह से क्रीम अप्लाई करके क्लिप्स लगाते जाएं. इसके बाद स्कैल्प में हल्की मसाज दें और सिर को कैप से ढक कर कुछ देर के लिए छोड़ दें.

बालों को स्टीम देना

एक बड़े भगोने में पानी गर्म करके उसमें साफ तौलिया को डुबोएं. इसे सावधानी से निचोड़ लें ताकि हाथ न जले. अब इस टॉवल को अपने बालों में लपेट लें ताकि अच्छे से स्टीम लग जाए. ध्यान रखें की ये बहुत गर्म न हो. इस प्रोसेस को 3 से 4 बार दोहराना है.

डीप कंडीशनिंग करना

स्टीम करने के बाद आप बालों को पानी से धो लें और कोई अच्छा डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क लगाएं. इसे 20 से 25 मिनट रखें. इसके लिए आप दही, शहद, एवोकाडो आदि के हेयर मास्क का यूज कर सकते हैं. इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धोकर साफ कर लें. इस तरह घर पर ही सिंपल स्टेप्स में हेयर स्पा किया जा सकता है.

ं:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY