सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Congress New Media Team: यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग का पुनर्गठन, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट​ | अयोध्या में NSG हब, स्मार्ट क्लास और PRD मानदेय… योगी कैबिनेट मीटिंग में 18 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर​ | Bijnor Truck Chori Range Office: बिजनौर वन विभाग के रेंज ऑफिस से लकड़ी लदा ट्रक ले जाने के मामले में 2 गिरफ्तार, डकैती की धारा बढ़ी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घर से रैपिडो लेकर निकला, फिर लौटा ही नहीं… झांसी में BA LLB छात्र की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान​

Jhansi student death: उत्तर प्रदेश के झांसी में बीए एलएलबी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान परवेज अली के रूप में हुई है. छात्र का शव उसके घर से करीब पांच किलोमीटर दूर मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और […]

Jhansi student death: उत्तर प्रदेश के झांसी में बीए एलएलबी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान परवेज अली के रूप में हुई है. छात्र का शव उसके घर से करीब पांच किलोमीटर दूर मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, झांसी निवासी परवेज अली BA LLB की पढ़ाई कर रहा था. रविवार रात वह घर से रैपिडो बुक कर निकलने की बात कहकर बाहर गया था. काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई. परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की.

काफी खोजबीन के बाद भी परवेज का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. देर रात करीब 12 बजे पुलिस को छात्र के बारे में जानकारी मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर से करीब पांच किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया.

भाई ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों ने परवेज की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. पैर पर दांत से काटने जैसे निशान होने का भी दावा किया गया है. इसके अलावा सिर पर चोट के निशान को लेकर भी परिवार ने सवाल उठाए हैं. परवेज के भाई और अन्य परिजनों का कहना है कि शरीर पर मिले चोट के निशान सामान्य घटना की ओर इशारा नहीं करते. उन्होंने आशंका जताई कि छात्र के साथ मारपीट की गई और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द आरोपियों का पता लगाने की मांग की है.

रैपिडो चालक से पूछताछ की तैयारी

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब उस रैपिडो चालक की जानकारी जुटा रही है, जिसकी बाइक से परवेज घर से निकला था. इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के जरिए छात्र के घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. उसके मोबाइल फोन, आखिरी लोकेशन और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जांच का अहम हिस्सा है.

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि परवेज की मौत हादसे में हुई या उसके साथ कोई आपराधिक घटना हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY