सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
5 लाख का कैशलेस इलाज, बढ़ी कल्याण निधि… वकीलों के लिए सीएम योगी ने किए बड़े ऐलान​ | छोटी EV कंपनियों की बड़ी छलांग, 9 महीने से पहले तोड़े बिक्री रिकॉर्ड, बड़े ब्रांड्स को दे रहीं चुनौती​ | Hindi Diwas: हिंदी के वो शब्द जो इंग्लिश डिक्शनरी में पहुंचे, जानें क्यों बने हिस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा​

केप टाउन: दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा एन1 राजमार्ग पर प्रिंस अल्बर्ट और लीयूगामका कस्बों के बीच हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में दो मिनीबस टैक्सियों […]

केप टाउन: दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा एन1 राजमार्ग पर प्रिंस अल्बर्ट और लीयूगामका कस्बों के बीच हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में दो मिनीबस टैक्सियों की आमनेसामने टक्कर हुई। इसके बाद एक एसयूवी भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा टकराई। दुर्घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है और राहत एवं बचाव कार्य के दौरान मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया गया है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद एन1 राजमार्ग के प्रभावित हिस्से पर यातायात भी बाधित रहा।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY