सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, अब संभालेंगे UPSSSC के उपसचिव की कमान​ | Love Horoscope For 14 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 14 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | बेटे को पढ़ाने के लिए छोड़ी दो-दो सरकारी नौकरी… अब उसी ने तोड़ दी बुजुर्ग पिता की टांग, कमरे में किया बंद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया… फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या में किसने दिया साथ?​

Raebareli Murder: यूपी के रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में ग्राम प्रधान के बेटे की पीटपीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की कथित प्रेमिका, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका ने […]

Raebareli Murder: यूपी के रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में ग्राम प्रधान के बेटे की पीटपीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की कथित प्रेमिका, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका ने ही फोन करके प्रेमी रमाकांत को मिलने के लिए गांव बुलाया था.

उसके गांव पहुंचने के बाद पति और देवर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रमाकांत का खैरहनी गांव निवासी सोनी से प्रेम संबंध था. सोनी शादीशुदा थी. आरोप है कि सोनी ने रमाकांत को फोन करके मिलने के लिए खैरहनी गांव बुलाया.

रमाकांत की बेरहमी से पिटाई की

रमाकांत के गांव पहुंचते ही सोनी ने अपने पति सुरेंद्र और देवर वीरेंद्र के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि तीनों ने रमाकांत की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने सोनी, उसके पति सुरेंद्र और देवर वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. इस हत्याकांड के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में मारपीट की घटना से जुड़े दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया. पुलिस ने वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है.

तीनों आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस अब हत्या की पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ने के साथसाथ वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. प्रेम संबंध को लेकर हुए इस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY