मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bank Strike Alert: 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक! 5-डे वर्किंग डे लागू करने की मांग पर अड़े कर्मचारी​ | भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान की जोरदार वापसी, नशरा संधू ने रचा इतिहास; सेमीफाइनल में बनाई जगह​ | क्या होती है बुलेट कॉफी? सेलिब्रिटी भी पीना करते हैं पसंद, जानें इसे कैसे बनाएं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Yogi Adityanath Rural Development: ग्रामीण विकाससे बनेगा आत्मनिर्भर भारत, योगी बोले- भारत की ताकत गांवों में​

: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 25वीं जयंती समारोह में भारत के विकास में गांवों की भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत हमेशा उसके गांव रहे हैं। ग्रामीण विकास के बिना आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। गांव लंबे समय से […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 25वीं जयंती समारोह में भारत के विकास में गांवों की भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत हमेशा उसके गांव रहे हैं। ग्रामीण विकास के बिना आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। गांव लंबे समय से देश की अर्थव्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था और संस्कृति के प्रमुख केंद्र रहे हैं। उत्पादन, जल संरक्षण, कलाशिल्प और सामाजिक मूल्यों की मजबूत नींव भी गांवों में बनी है।

नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने स्वर्ण भारत ट्रस्ट के ब्रिज स्कूलों और उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों जगहों की भाषा और परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, लेकिन सोच समान है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा और तकनीक के साथ अपनी जड़ों से भी जुड़ा रहना चाहिए। ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका अहम है। युवाओं को नई भाषाएं, तकनीक और वैश्विक अवसरों के लिए जरूरी कौशल सीखने चाहिए।

 

इंसेफ्लाइटिस पर नियंत्रण का अनुभव बताया

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस नियंत्रण के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कभी इंसेफ्लाइटिस के कारण हर साल हजारों मौतें होती थीं।

साल 2014 के बाद स्वच्छ भारत मिशन और दस्तक अभियान के जरिए घरघर जाकर काम किया गया। हर घर में शौचालय बनाए गए और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई गई। योगी ने कहा कि इन प्रयासों से बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित कर उसके उन्मूलन की दिशा में सफलता मिली है।

तकनीक से बदल रहा ग्रामीण भारत

योगी ने कहा कि नए भारत में ग्रामीण भारत की ताकत को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। करीब 60 करोड़ लोग जनधन खातों का लाभ ले रहे हैं और वित्तीय समावेशन का दायरा बढ़ा है। 

उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में भारत ने दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया है। तकनीक ने दुकानदारों से लेकर आम लोगों तक भुगतान को आसान बनाया है। इससे ग्रामीण विकास को भी नई गति मिली है।

किसानों और महिलाओं को योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। महिलाओं को सम्मान के साथ पेंशन मिल रही है, जबकि किसानों को डीबीटी के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और वित्तीय समावेशन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। योगी के मुताबिक ग्रामीण विकास में तकनीक, सरकारी योजनाओं और स्थानीय क्षमता को जोड़कर आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत की जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY