सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Horoscope 14 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में 34 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट​ | भारत ने फिर की पाकिस्तान की बेइज्जती, हरमनप्रीत कौर ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, स्टेज पर खड़े रहे पाकिस्तान के गृहमंत्री​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Ganesh Chaturthi पर बन रहा ग्रहों का विशेष योग, इन 4 राशियों को करियर और व्यापार में मिलेगा लाभ​

कल यानी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। वैसे यह पर्व विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजाअर्चना करने से साधक के जीवन में चल रहीं सभी बाधाएं दूर हो जाती है और सुखसमृद्धि में वृद्धि होती […]

कल यानी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। वैसे यह पर्व विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजाअर्चना करने से साधक के जीवन में चल रहीं सभी बाधाएं दूर हो जाती है और सुखसमृद्धि में वृद्धि होती है।

बप्पा अपने भक्तों के सभी कष्ट और परेशानियों को दूर कर देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों के विशेष योग का राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। आइए आपको बताते हैं किन राशियों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन शुभ रहने वाला है।

इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

मेष राशि: इस राशि के जातकों के रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे। आपकी कार्यकुशलता और पदप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि: भगवान गणेश की कृपा से मिथुन राशि के जातकों की बुद्धि और वाणी में मधुरता आएगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि: इस दौरान आपको मनसम्मान और पदप्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर में नए और शुभ अवसर प्राप्त होने वाले हैं। जीवन में चल रही बाधाएं दूर होंगी।

धनु राशि: बप्पा आपके जीवन में सुखसमृद्धि लेकर आ रहे हैं। बिजनेस और करियर के क्षेत्र में चल रही रुकावटें समाप्त होंगी और भाग्योदय के नए मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ: 14 सितंबर को सुबह 07 बजकर 06 मिनट
 

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: 15 सितंबर को सुबह 07 बजकर 44 मिनट
 

गणेश पूजा मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 02 से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक
 

चंद्र दर्शन से बचने का समय: सुबह 09 बजकर 06 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 04 मिनट तक

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY