रविवार, 13 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP IAS Transfer: यूपी में 14 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई CDO और सचिव स्तर के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी​ | 183 रन बनाकर भी हार रही थी टीम इंडिया, तभी कोच अमोल मजुमदार की इस रणनीति से 8वीं बार ट्रॉफी जीतने में सफल रहा भारत​ | Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरीं हिना खान, बोलीं- ध्यान खींचने के लिए लड़ाई-झगड़े की जरूरत नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सिद्धू मूसेवाला के दोस्त के घर फायरिंग… विदेश में थे सिंगर गुलाब सिद्धू, CCTV में कैद वारदात, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी​

Barnala Breaking News Today: पंजाब के बरनाला जिले के फरवाही गांव में मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने […]

Barnala Breaking News Today: पंजाब के बरनाला जिले के फरवाही गांव में मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने सिंगर के घर के गेट को निशाना बनाते हुए करीब 7 से 8 राउंड फायर किए. राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ. वारदात के समय गुलाब सिद्धू अपने म्यूजिकल शो और लाइव प्रोग्राम्स के सिलसिले में विदेश में मौजूद थे.

वारदात का एक सीसीटीवी/मोबाइल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गुलाब सिद्धू के घर के पास आकर रुकते हैं. बाइक के बीच में बैठा युवक पिस्टल लोड कर घर के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है, जबकि उसके पीछे बैठा दूसरा युवक भी गोलियां चलाता नजर आ रहा है. इस दौरान बाइक चला रहा तीसरा युवक अपने मोबाइल से इस पूरी वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था. गोलियां चलाकर तीनों मौके से फरार हो गए.

गैंगस्टर डोनी बल का ऑडियो आया सामने

घटना के बाद एक कथित ऑडियो मैसेज सामने आया है, जिसमें गैंगस्टर डोनी बल ने गुलाब सिद्धू के घर पर गोलियां चलवाने की बात कबूल की है. हालांकि, पुलिस और स्थानीय मीडिया इस ऑडियो की सत्यता की जांच कर रहे हैं. गुलाब सिद्धू दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बेहद करीबी दोस्तों में से एक हैं. मूसेवाला की हत्या के बाद से ही गुलाब सिद्धू को भी लगातार जान से मारने की धमकियां और फिरौती के फोन आ रहे थे. धमकियों और सुरक्षा इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने उन्हें पहले ही दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए हुए हैं.

जनवरी 2026 में भी हुई थी हमले की नाकाम कोशिश

यह पहली बार नहीं है जब गुलाब सिद्धू अपराधियों के निशाने पर आए हों. इससे पहले 10 जनवरी 2026 को बरनाला पुलिस ने गायक पर हमले की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम किया था. उस मामले का मुख्य साजिशकर्ता कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह था, जो गुलाब सिद्धू के मशहूर गाने ‘सरपंचियां’ के बोलों से नाराज था. वह एक लाइव शो के दौरान सिंगर पर हमला कर इलाके में खौफ पैदा करना चाहता था ताकि बाद में मोटी फिरौती वसूली जा सके.

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स के साथसाथ मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. फॉरेंसिक टीमों ने मौके से खाली कारतूस और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY