रविवार, 13 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन, नोएडा अस्पताल में ली अंतिम सांस… राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर​ | Homemade Soap Making: त्वचा बनेगी मक्खन सी मुलायम, घर पर बना लें एलोवेरा का साबुन​ | Bigg Boss 20: Aamrapali Dubey और Mahhi Vij ने उतारी Kanika की नकल, खूब हंसे Salman Khan​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मिर्गी का दौरा पड़ा… और नहर में गिर गया औरैया का युवक, 12 घंटे बाद शव बरामद​

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. रामगंगा नहर किनारे टहलते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से नहर में डूबे 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीम ने करीब 12 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर […]

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. रामगंगा नहर किनारे टहलते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से नहर में डूबे 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीम ने करीब 12 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया है. युवक शनिवार शाम को नहर में गिरा था. घटना के बाद से ही इलाके में अफरातफरी मच गई थी और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक, बेला थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी आशुतोष उर्फ आस्तू पिता कृष्ण कुमार सविता शनिवार शाम को गांव के पास स्थित रामगंगा नहर के किनारे टहलने गया था. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, टहलने के दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी नहर में जा गिरा. आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया और अपने स्तर पर बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गया.

अंधेरे के कारण रुका रेस्क्यू, सुबह PAC की टीम ने निकाला शव

सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे. शनिवार देर रात तक नहर में तलाश की गई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं.

इसके बाद रविवार तड़के करीब 5 बजे 43वीं पीएसी की 12 सदस्यीय टीम हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची. पीएसी के जवानों ने गोताखोरों की मदद से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और सुबह करीब 7:30 बजे आशुतोष का शव नहर से बाहर निकाल लिया.

परिवार का सहारा था आशुतोष, गांव में शोक की लहर

शव मिलते ही आशुतोष की मां रजनी देवी, भाईबहनों और पिता का रोरोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने बताया कि आशुतोष परिवार में सबसे बड़ा था और कमलपुर नहर के पास कटिंग की दुकान चलाकर परिवार का पालनपोषण करता था. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए औरैया के चिचौली स्थित जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. आशुतोष की असमय मौत से पूरे अलीपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY