Rajni Tiwari Unnao Visit: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने जनप्रतिनिधियों और डीएम घनश्याम मीणा के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। मीटिंग करीब 2 घंटे चली। बैठक में 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

राम की राजनीति के आरोप पर पलटवार
बैठक के बाद बातचीत में प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने बीजेपी पर राम के नाम की राजनीति करने के आरोप पर कहा कि इसे राम की राजनीति कहें या राम ही सब कुछ हैं। बीजेपी के लोग राम के नाम से ही अपने काम की शुरुआत करते हैं।
‘राम हमारे आराध्य, उनसे मिलती है प्रेरणा’
राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भगवान राम से प्रेरणा लेकर शासन चलाने, व्यवस्था बनाने और उदाहरण प्रस्तुत करने की सीख मिलती है। राम उनके आराध्य हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेकर कार्य किया जाता हैं।
रजनी तिवारी का विपक्ष पर तंज
यूपी में आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा की तैयारियों और बीजेपी के तीसरी बार सत्ता में लौटने के मुद्दे पर राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कम से कम कांग्रेस दिखाई तो पड़ रही है। अखिलेश यादव ने भी बोलना शुरू किया है, जबकि पहले वह दिखाई नहीं पड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष राम का नाम भी लेने लगा है और यह सब भाजपा से सीखा है।
जनसेवा के लिए काम करती है बीजेपी
प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए नहीं बल्कि जनसेवा के लिए काम करती है। जीतने के बाद पूरे पांच वर्ष लगातार सेवा भाव से काम किया जाता है। इसी बीच चुनाव आता है और जनता फिर से काम करने का अवसर देती है।