Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है। शो में टीवी, म्यूजिक, खेल और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़े 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। इसी बीच पहले हफ्ते के ट्रेंड के आधार पर टॉप5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है।

काजी तौकीर ने हासिल किया पहला स्थान
‘बिग बॉस लाइवफीड’ की ओर से जारी लिस्ट में काजी तौकीर पहले नंबर पर हैं। उन्हें पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। शो में शुरुआत से ही उनकी एनर्जी और गेमिंग स्टाइल दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
वहीं तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर गुल्लू, चौथे पर कनिका मान और पांचवें नंबर पर अरिश्फा खान हैं।
ये बना घर का पहला कैप्टन
इसी बीच ‘बिग बॉस 20’ को उसका पहला कैप्टन भी मिल गया है। यंग डीएसए ने कैप्टेंसी की रेस में आसिफ खान और गुल्लू को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी। कैप्टन बनते ही उन्होंने रणनीतिक कदम उठाते हुए कनिका मान की एक लाइफलाइन छीन ली।
कनिका ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई और साफ कर दिया कि गेम के दौरान वह दोस्ती को प्राथमिकता नहीं देंगी।
ये खबर भी पढ़ें:
शो में इन कंटेस्टेंट्स ने ली एंट्री
‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, यंग DSA , आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह और रीति तिवारी शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें: