इसी तरह उन्होंने ये भी बताया है कि चिया सीड्स को भिगोकर रखने के बाद ओट्स के साथ मिलाकर खाया जाए तो ब्लोटिंग नहीं होती है. फिलहाल इसमें सबसे जरूरी चीज है कि आप चिया सीड्स को पानी में अच्छी तरह फुलाने के बाद ही खाएं.

सीड्स से जुड़ी ये जानकारी रिया कोहली ने शेयर की है. उनके BIO के मुताबिक, वो डायटिशियन हैं. उनके मुताबिक, अलसी को पीसने के बाद इसे आप दही में मिलाकर खाते हैं तो बेहतर न्यूट्रिएंट्स ऑबर्ज्प्शन में मदद मिलती है.
पंपकिन सीड्स को रोस्ट करने के बाद फ्रूट्स के साथ खाया जाए तो जिंक और मैग्नीशियम शरीर में बेहतर तरीके से ऑब्जर्व होता है. आप पंपकिन सीड्स को भूनने के बाद सलाद वगैरह में भी स्प्रिंकलर करके खा सकते हैं.
तिल भी ऐसे बीज हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. डायटिशियन का कहना है कि तिल खा रहे हैं तो इस क्रश करने के बाद अगर आंवला के साथ खाया जाए तो कैल्शियम और आयरन का बेहतर अब्जॉर्प्शन होता है.
सब्जा सीड्स ठंडी होती है, इसलिए इसे खाने से शरीर का टेम्परेचर कम करने में मदद मिलती है, लेकिन इसे पानी में भिगोने के बाद ही खाना चाहिए और अगर इसे भिगोने के बाद शिकंजी में डालकर पिया जाए तो इससे बॉडी और भी कूल डाउन करने में मदद मिलती है. ये जानकारी सामान्यता दी गई है. किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम है तो पहले एक्सपर्ट से सलाह लें.