शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
मानसून में घर में जगह-जगह दिखाई दे रही है सीलन, ये तो नहीं हैं वजहें​ | Varanasi Sewer Line: वाराणसी में सीवर लाइन में मिलीं बालू से भरी बोरियां, साजिश के शक में नगर निगम ने कराई FIR​ | Hartalika Teej Mehndi Designs 2026: हरतालिका तीज पर लगाएं ये आसान मेहंदी डिजाइन, समय भी लगेगा कम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मिलने के बहाने प्रेमी को बुलाया, फिर पीट-पीटकर ले ली जान; अवैध संबंध का खुलासा होने पर कातिल बनी GF​

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक विवाहिता से प्रेम संबंध युवक की जान पर भारी पड़ गया. महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की पीटपीटकर हत्या कर दी है. मामला रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में खैरहनी गांव का है. आरोप है कि इस गांव में रहने वाली महिला का अवैध संबंध हरचंदपुर […]

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक विवाहिता से प्रेम संबंध युवक की जान पर भारी पड़ गया. महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की पीटपीटकर हत्या कर दी है. मामला रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में खैरहनी गांव का है. आरोप है कि इस गांव में रहने वाली महिला का अवैध संबंध हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत के साथ था. इसका खुलासा होने पर महिला ने सारा दोष अपने बॉयफ्रेंड पर डाल दिया. पिर पति के साथ मिलकर उसकी हत्या भी कर दी.

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले प्रेमी रमाकांत को मिलने के बहाने बुलाया. फिर पहले से घात लगाकर बैठे उसके पति ने ईंटों से कूचकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है. परिजनों ने अपनी तहरीर में बताया कि रमाकांत को महिला का फोन आया था. इसके बाद वह उससे मिलने के लिए अपनी कार से खैरहनी पहुंचा, जहां उसकी हत्या की गई है.

गाली गलौज के बाद हुई मारपीट

पुलिस के मुताबिक रमाकांत के खैरहनी पहुंचने पर उसकी पहली मुलाकात महिला के पति से हुई. जहां दोनों में पहले गाली गलौज और धक्का मुक्की हुई. इसी दौरान महिला भी आ गई और फिर दोनों पतिपत्नी ने मिलकर ईंट से रमाकांत की कूचकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पहुंचे रमाकांत के परिजनों ने महिला और उसके पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है. इसमें दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर महिला और उसके पति को अरेस्ट कर लिया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार के मुताबिक, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY