UP Girl Climbs Mobile Tower: के देवरिया में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी करने की जिद में पर चढ़ गई। किशोरी टावर के काफी ऊंचे हिस्से तक पहुंच गई और नीचे मौजूद पुलिस से लगातार अपनी बात मनवाने की मांग करती रही। करीब दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

चेहरा ढककर टावर पर चढ़ी किशोरी
मामला देवरिया के लार थाना क्षेत्र के पटनेजी इलाके का है। शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे लगे मोबाइल टावर पर एक किशोरी चढ़ गई। उसे पर देखकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे और पुलिस को सूचना दी गई। लार थाना प्रभारी राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी ने अपना चेहरा ढक रखा था और वह टावर के काफी ऊंचाई वाले हिस्से में मौजूद थी। उसकी पहचान और स्थिति का पता लगाने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद ली।
‘प्रेमी से शादी करनी है’
ने किशोरी को नीचे आने के लिए काफी देर तक समझाया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। उसका कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और उसी से शादी करना चाहती है। किशोरी से बातचीत के लिए पुलिस ने लाउडस्पीकर और माइक का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। करीब दो से ढाई घंटे तक चले इस प्रयास के बाद किशोरी आखिरकार मान गई और सुरक्षित तरीके से टावर से नीचे उतर आई।
परिवार ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया है केस
नीचे आने के बाद किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। किशोरी के मुताबिक, उसके परिवार ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, युवक के खिलाफ 30 अगस्त को लार थाने में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में किशोरी का बयान भी दर्ज किया जा चुका है। अब किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने की मांग कर रही है।
ये भी पढ़ें:
पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा
सीओ गौरव सिंह ने बताया कि 11 सितंबर 2026 को लार थाना क्षेत्र में एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: