सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Horoscope 14 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में 34 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट​ | भारत ने फिर की पाकिस्तान की बेइज्जती, हरमनप्रीत कौर ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, स्टेज पर खड़े रहे पाकिस्तान के गृहमंत्री​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी की लेकिन नहीं पहुंची ससुराल… रास्ते में गाड़ी रोक दूल्हे को उतारा, फिर जेवर-नकदी लेकर दुल्हन फरार​

Looteri Dulhan Gang Busted in Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन शादी के बाद ससुराल नहीं पहुंची, बल्कि रास्ते में उसके साथ आए कुछ लोगों ने दूल्हे को कार से उतार दिया. इसके बाद सभी विवाह में मिले जेवर, नकदी और अन्य सामान […]

Looteri Dulhan Gang Busted in Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन शादी के बाद ससुराल नहीं पहुंची, बल्कि रास्ते में उसके साथ आए कुछ लोगों ने दूल्हे को कार से उतार दिया. इसके बाद सभी विवाह में मिले जेवर, नकदी और अन्य सामान के साथ फरार हो गए. फिर पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया.

फिर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को लुटेरी दुल्हन गैंग की दो महिलाओं समेत मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी की गई. जानकारी के अनुसार, लुटेरी दुल्हन गैंग के शातीर बदमाशों ने हरदोई जिले के बिलग्राम थाना इलाके के छिबरमऊ गांव के निवासी राजकुमार को जाल में फंसाया. शातीरों ने राजकुमार से कहा कि वो उनका विवाह कराएंगे. राजकुमार को व्हाट्सऐप पर लड़की की तस्वीर भेजी गई.

पूरे रीतिरिवाज के साथ हुई शादी

राजकुमार और उनके परिवार को लड़की पसंद आ गई. इसके बाद ये विवाह तय कर दिया गया और जिले के बरदह के बांधवा महादेव मंदिर में विवाह का निर्णय लिया गया. बुधवार को वर और वधु पक्ष के लोग जिले के बरदह के बांधवा महादेव मंदिर पहुंचे. मंदिर में राजकुमार की लड़की से साथ पूरे रीतिरिवाज के साथ शादी हुई.

वर पक्ष की ओर से दी गईं ये चीजें

वर पक्ष की ओर से दुल्हन को सोने के जेवर, 80 हजार रुपये नकद और कपड़े आदि दिए गए. शादी के बाद राजकुमार अपनी दुल्हन को लेकर रवाना हो गए. इसी बीच बंधवा मोड़ के पास दुल्हन के कथित पिता और परिजनों ने दूल्हे को गाड़ी से उतार दिया. फिर दुल्हन और शादी का सारा सामान लेकर फरार हो गए. इस मामले में पुलिस ने दूल्हे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया.

पुलिस ने शुक्रवार को कोदहरा चौराहे के पास से घटना में शामिल दो महिलाओं समेत सात लोगों की गिरफ्तारी की. आरोपियों के पास से 19,650 रुपये नकदी, मंगलसूत्र, झुमका, साड़ी, कपड़ा, दो बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुआ.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY