मैनीक्योर और पेडीक्योर एक ऐसा प्रोसेस हैं जिसमें हाथपैरों की त्वचा, नाखूनोंक्यूटिकल्स को क्लीन करना, हटाना और मॉइस्चराइज करने के साथ ही स्क्रबिंग से डेड स्किन रिमूव की जाती है. इससे त्वचा ज्यादा साफ दिखाई देती है और मुलायम भी हो जाती है. सीधे तौर पर मेनीक्योरपेडीक्योर हाथपैरों की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही स्वच्छता और हेल्दी स्किन के लिए की जाने वाला ट्रीटमेंट है. हालांकि जरूरी है कि इसके बाद आप कुछ बातों को ध्यान में रखें. लोग इस प्रोसेस के बाद ऐसी कॉमन गलतियां करते हैं कि त्वचा और भी ज्यादा गंदीकाली दिखाई देने लगती है.

पेडीक्योरमेनीक्योर आप घर पर भी कर सकते हैं. कम से कम हर 20 से 25 दिनों में इसे करते रहना चाहिए. क्योंकि हाथपैरों की त्वचा को साफ रखने से हाइजीन नजर आता है. ये आपकी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होता हैं. जान लेते हैं पेडीक्योरमैनीक्योर के बाद कौन सी गलतियां न करें.
नंगे पैर जमीन पर नहीं चलना
पेडीक्योर के बाद आपकी त्वचा के पोर्स खुले होते हैं और स्किन बहुत मुलायम होती है, इसलिए गंदगी बहुत जल्दी चिपक जाती है और डेड स्किन जमा होने लगती है. कोशिश करें कि पैरों में फुटवियर कैरी करके रखें. इसी तरह से मेनीक्योर के बाद भी साफसफाई, बर्तन धोने का काम करने के दौरान ग्लव्स पहनकर रखें. कम से कम 2 दिनों तक सावधानियां बरतनी चाहिए.
सनस्क्रीन गलती से न करें स्किप
डेली रूटीन में भी लोग ज्यादातर अपने चेहरे पर तो सनस्क्रीन लगाते हैं, लेकिन हाथपैरों की त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना स्किप कर देते हैं. खासकर मेनीक्योरपेडीक्योर करने के बाद बिल्कुल भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें, नहीं तो यूवी किरणों की वजह से न सिर्फ टैनिंग हो जाएगी, बल्कि त्वचा भी डैमेज होती है.
मेहंदी न लगाने की न करें गलती
मैनीक्योरपेडीक्योर के बाद कम से कम 2 दिनों तक मेहंदी भी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इस दौरान त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है. ये स्किन के पोर्स में भी जमा हो सकती है, जिससे स्किन पर लंबे समय तक रंग छोड़ सकती है.
मॉइस्चराइजर का ध्यान रखना जरूरी
मैनीक्योरपेडीक्योर कराया है तो अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करके रखना बिल्कुल भी न भूलें. दरअसल एक्सफोलिएशन प्रोसेस और गर्म पानी की वजह से त्वचा की नमी कम हो जाती है और अगर आप इसे मॉइस्चराइज नहीं करते हैं तो स्किन फटने लग सकती है.
साफसफाई का रखें ध्यान
मैनीक्योर पेडीक्योर के बाद साफसफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए, जैसे अपने क्यूटिकल्स और नाखूनों को क्लीन करते रहें. बहुत ज्यादा धूलमिट्टी में काम न करें. शुरुआती 12 से 24 घंटे में पानी में ज्यादा काम न करें. हल्का साबुन या हैंडवॉश यूज करें. अपने हाथपैरों को गंदगी से बचाएं, लेकिन जोरजोर से न रगड़ें.