शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
BRICS मोदी-पुतिन की बैठक: 2030 तक भारत-रूस व्यापार 100 अरब डॉलर करने का लक्ष्य, भारत-रूस रिश्तों और वैश्विक मुद्दों पर अहम चर्चा​ | विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार उछाल, पहली बार पहुंचा 785 अरब डॉलर के पार​ | नारी शक्ति से अर्थशक्ति की ओर…योगी सरकार में कैसे अर्थव्यवस्था की दिशा बदल रहीं महिलाएं?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वात-पित्त-कफ बैलेंस करेगा बाबा रामदेव का ये हुक्का वाला नुस्खा! खुद बताया तरीका​

आयुर्वेद में बताया गया है कि आप तभी हेल्दी रह सकते हैं जब आपके शरीर में वातपित्त और कफ का बैलेंस बना रहे. इनमें से एक ही चीज अगर असंतुलित हो जाए तो हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं. बाबा रामदेव अक्सर हेल्दी रहने के लिए आयुर्वेद आधारित कई जानकारियां भी शेयर करते रहते हैं. अब […]

आयुर्वेद में बताया गया है कि आप तभी हेल्दी रह सकते हैं जब आपके शरीर में वातपित्त और कफ का बैलेंस बना रहे. इनमें से एक ही चीज अगर असंतुलित हो जाए तो हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं. बाबा रामदेव अक्सर हेल्दी रहने के लिए आयुर्वेद आधारित कई जानकारियां भी शेयर करते रहते हैं. अब उन्होंने वातपित्तकफ त्रिदोष के साथ ही जेनेटिक डिजीज को खत्म करने के लिए एक अनोखा तरीका शेयर किया है. इसमें जड़ीबूटी का हुक्का दिखाया गया है, जिसमें रसोई में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें भी डाली गई हैं. हालांकि इसी के साथ उन्होंने बाकी का पूरा प्रोसेस भी शेयर किया है.

बाबा रामदेव ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि वो कहते नजर आ रहे हैं कि लोग कहेंगे कि बाबा जी ने हुक्का का ये क्या शुरू कर दिया. वीडियो में एक महिला को ये जड़ीबूटी वाला हुक्का पीते देखा जा सकता है. इसमें धुएं को खींचकर नाक से छोड़ना है.

हुक्के में क्या क्या चीजें डाली जाएंगी?

इस हुक्के में मुलेठी, हल्दी, राई, अजवाइन, देसी कपूर डालना है और जला देना है. इसी के साथ इस हुक्के में बाबा रामदेव ने काकड़ा सिंगी नाम की जड़ीबूटी भी डाली है. कुछ जड़ीबूटियों का मिक्स भी है, जिसका नाम उन्होंने साझा नहीं किया है. सबसे बड़ी चीज है कि इस नुस्खे या तरीके के लिए आपको अभ्यास होना बहुत जरूरी है, नहीं तो खांसी आ सकती है.

बाबा रामदेव ने दिखाया पूरा प्रोसेस

हुक्का के साथ ही बाबा रामदेव ने वातकफ और पित्त को कंट्रोल करने के लिए पूरा प्रोसेस बताया है, जिसमें गर्म तेल की एक थेरेपी है. इसी के साथ एक थेरेपी का नाम नास्या है, जिसमें बादाम रोगन के साथ ही ज्योतिष्मति समेत कुछ और तेल भी यूज किए गए हैं. इन तेलों को नाक में डाला जाता है. इसमें उन्होंने जल नेती और सूत्र नेती भी शामिल की है.

यहां देखें वीडियो

वातपित्तकफ़ त्रिदोष व सभी जेनेटिक डिजीज को जड़ से कैसे मिटाएं?
#Smoke #nasya #BP #Asthama #basti #jalneti https://t.co/1L2u4fwQbW

— स्वामी रामदेव September 11, 2026

घर पर करने की न करें कोशिश

बाबा रामदेव द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में वातपित्तकफ को कंट्रोल करने और जेनेटिक डिजीज से कंट्रोल के लिए जो प्रोसेस शेयर किया है उसमें सारी चीजें विशेषज्ञों की देख रेख में की जा रही हैं. घर पर इन्हें करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. कई बार पूरी जानकारी नहीं होने की वजह से फायदे की बजाय हम खुद का नुकसान कर बैठते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY