गुरुवार, 10 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
England Tour पर गई Pakistan U19 Team से जुड़ी बड़ी चूक, Hotel के बाहर हुआ प्रोटेस्ट​ | गोंडा में व्यापारी पर जानलेवा हमला, KGMU में मौत… धरने पर बैठे संजय निषाद, बोले- पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करो​ | भारत से 4000 किलोमीटर दूर कहां पाए जाते हैं ओरंगुटान? ओडिशा में मिले तो चौंक गए गांववाले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोंडा में व्यापारी पर जानलेवा हमला, KGMU में मौत… धरने पर बैठे संजय निषाद, बोले- पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करो​

Gonda News: गोंडा में बर्तन व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के बाद गुरुवार को उसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई. व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद लखनऊ के KGMU पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठ गए. उनके साथ VIP पार्टी के […]

Gonda News: गोंडा में बर्तन व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के बाद गुरुवार को उसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई. व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद लखनऊ के KGMU पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठ गए. उनके साथ VIP पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी और सपा MLC राजपाल कश्यप भी धरने में शामिल हुए. धरने के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुलिसप्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान ‘पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद’, ‘हत्यारों को फांसी दो’ और ‘हत्यारों के घर बुलडोजर चलाओ’ जैसे नारे लगाए गए.

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यापारी

मृतक की पहचान विनोद कुमार साहनी के रूप में हुई. वह गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सड़िया गांव के रहने वाले थे और बर्तन की दुकान चलाते थे. पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर की रात करीब 8 बजे विनोद अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान लल्लन यादव की दुकान के पास कई बाइकों से आए करीब 8 से 10 लोगों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने विनोद पर धारदार हथियारों से हमला किया.

ये भी पढे़ं

गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया

घटना के दौरान विनोद ने कुछ हमलावरों को पहचान लिया था. पुलिस को दी गई तहरीर में शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह, आकाश सिंह और सुभाष सिंह के नाम बताए गए हैं. इसके अलावा 5 से 7 अज्ञात लोगों के भी हमले में शामिल होने की बात कही गई है. हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. गोंडा मेडिकल कॉलेज से भी उनकी हालत को देखते हुए लखनऊ के KGMU भेजा गया. यहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई.

संजय निषाद ने की पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग

विनोद की मौत की जानकारी मिलने के बाद मंत्री संजय निषाद KGMU के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया. संजय निषाद ने घटना को बेहद गंभीर और निंदनीय बताते हुए परसपुर थाना प्रभारी, शाहपुर चौकी प्रभारी समेत संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 11 सितंबर को गोंडा में एसपी आवास और एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि व्यापारी पर हमला और उसकी मौत के मामले में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

3 नामजद समेत अज्ञात लोगों पर केस

परसपुर पुलिस ने विनोद की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह, आकाश सिंह और सुभाष सिंह समेत 5 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले में BNS की धारा 191 , 115 और 118 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. केस की विवेचना उपनिरीक्षक अंकित सिंह कर रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं. पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

मौत के बाद निषाद समाज में आक्रोश

विनोद की मौत के बाद निषाद समाज के लोगों में आक्रोश है. लखनऊ में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटे. लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस का फोकस नामजद और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर है. वहीं, मंत्री संजय निषाद की ओर से पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग और 11 सितंबर को गोंडा में प्रदर्शन की चेतावनी के बाद मामला और गरमा गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY