मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
₹30,000 करोड़ का मेगा प्लान और 1 साल में 50% रिटर्न! हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल के शेयर में क्यों आई तूफानी तेजी?​ | UP Tahsildar Suspend: लंबित मामलों के निराकरण में लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 13 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस​ | NSE IPO को लेकर आई सबसे बड़ी खबर: 18 सितंबर को खुल सकता है सब्सक्रिप्शन, 25 सितंबर को होगी लिस्टिंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Anganwadi Workers Honorarium Raised: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ा , साड़ी के लिए 500 रुपए, हर साल 5 लाख के कैशलेस इलाज, स्मार्ट फोन की भी मिलेगी सुविधा​

UP Anganwadi Workers Honorarium Raised: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। साथ ही हर साल 5 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य कवर, साड़ी […]

UP Anganwadi Workers Honorarium Raised: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। साथ ही हर साल 5 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य कवर, साड़ी के लिए 500 रुपये अतिरिक्त और स्मार्टफोन की सुविधा देने की घोषणा की गई। 

कार्यक्रम में नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र, मेधावी बच्चों व उत्कृष्ट कार्य करने वाली पर्यवेक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। माउंट एवरेस्ट बेस कैंप का सफल अभियान पूरा करने वाली बेटियों को भी सम्मान मिला। विभाग की उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन हुआ, जिसमें शेफ विकी रत्नानी और रणवीर बरार के पोषण जागरूकता प्रयासों को दर्शाया गया है। 

मंच से संबोधित करते हुए कहा कि पहले आंगनबाड़ी का राशन और पोषाहार एक शराब माफिया संचालित करता था और उसकी पहुंच इतनी प्रभावशाली थी कि कोई उसके सामने बोल नहीं पाता था। इसका नतीजा यह था कि आंगनबाड़ी केंद्र अस्तव्यस्त पड़े रहते थे और समय पर राशन न मिलने की शिकायतें आती थीं। अब सरकार ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए टेक होम राशन के प्लांट महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 204 स्थानों पर संचालित किए हैं। स्मार्टफोन से रियल टाइम डाटा और स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में उनकी भूमिका की तुलना यशोदा मैया से की थी। उन्होंने कहा कि पोषण माह के जरिए अभियान को और गति दी जाएगी, ताकि प्रदेश का कोई बच्चा कुपोषित न रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शनपूजन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY