मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ईरान वॉर और कच्चे तेल की दोहरी मार! लगातार दूसरे दिन धड़ाम हुआ बाजार​ | 2 घंटे 44 मिनट तक चलेगा Haiwaan का खौफ, अक्षय-सैफ की फिल्म को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट​ | EV सस्ती होती है या CNG कार! आखिर रनिंग कॉस्ट में कितना होता है अंतर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मामी मत कह हत्यारे… प्रणाम किया तो हाथ तोड़ दूंगी’, बेटी के आरोपी को देख चीख पड़ी श्रेया की मां​

Shreya Murder Case Varanasi: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चर्चित श्रेया हत्याकांड में मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के बाद राजातालाब थाने में कुछ देर के लिए श्रेया की मां रीता उपाध्याय और उनके भाई श्रीकांत मिश्रा का आरोपी से सामना कराया गया. इस दौरान विवेक ने जैसे ही रीता उपाध्याय और श्रीकांत मिश्रा […]

Shreya Murder Case Varanasi: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चर्चित श्रेया हत्याकांड में मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के बाद राजातालाब थाने में कुछ देर के लिए श्रेया की मां रीता उपाध्याय और उनके भाई श्रीकांत मिश्रा का आरोपी से सामना कराया गया. इस दौरान विवेक ने जैसे ही रीता उपाध्याय और श्रीकांत मिश्रा को हाथ जोड़कर प्रणाम मामीप्रणाम मामा कहा, श्रेया की मां अपना आपा खो बैठीं. उन्होंने आरोपी को फटकारते हुए कहा, प्रणाम करेगा तो तेरे हाथ तोड़ दूंगी हत्यारे. जिन हाथों से तूने मेरी श्रेया को मारा, अब उन्हीं हाथों से प्रणाम कर रहा है.

रीता उपाध्याय ने कहा कि अब वह प्रणाम करने के लायक नहीं रह गया है. उन्होंने आरोपी से सवाल किया कि जिस रिश्ते की उसने कोई लाज नहीं रखी, उस रिश्ते का नाम लेकर वह उन्हें मामी कैसे कह सकता है. इसके बाद मां ने चीखते हुए पूछा मेरी बेटी को क्यों मारा? बता हत्यारे, मेरी बेटी को क्यों मारा?

इस दौरान विवेक चौबे नीचे जमीन की ओर देखता रहा और कोई जवाब नहीं दिया. रीता उपाध्याय ने उससे 18, 19 और 20 अगस्त को उसकी गतिविधियों के बारे में भी सवाल किया. उन्होंने पूछा कि वह इन तारीखों में कहांकहां गया और किन लोगों से उसकी मुलाकात हुई. इस पर विवेक ने सिर्फ इतना कहा कि 20 अगस्त को वह वाह भुआवलपुर में था. इसके बाद पुलिस ने रीता उपाध्याय और उनके भाई को वहां से हटा दिया.

गिरफ्तारी से पहले बचने की कोशिश

पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक चौबे ने कथित तौर पर बताया कि श्रेया की हत्या के बाद उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए कई जगहों पर शरण ली. उसके मुताबिक, वह कांवड़ियों के साथ कांवड़ शिविर में रहा और मंदिरोंमठों में भी छिपता रहा. पुलिस के अनुसार, उसने अपना सिर तक मुंडवा लिया और मिर्जापुर के जंगलों में भी कुछ समय बिताया. हालांकि, आखिरकार जगतदेवपुर इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में विवेक ने अपने दोस्त पुनीत मिश्रा को कथित तौर पर 22 लाख रुपये का लालच देने की बात भी स्वीकार की है. पुलिस के मुताबिक, विवेक ने पुनीत से कहा था कि श्रेया की हत्या के बाद दोनों 1111 लाख रुपये लेकर रांची चले जाएंगे.

शादी तय होने के बाद बढ़ी दूरी?

पूछताछ में सामने आई आरोपी की कहानी के मुताबिक, श्रेया की शादी DRDO के एक अधिकारी से तय होने के बाद उसने विवेक से दूरी बनानी शुरू कर दी थी. विवेक का दावा है कि इसके बाद श्रेया उसका फोन भी नहीं उठाती थी. उसने कथित तौर पर श्रेया से यहां तक कहा था कि वह शादी कर ले, लेकिन बाद में तलाक ले लेना. हालांकि, श्रेया इसके लिए तैयार नहीं हुई.

पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के बाद विवेक ने अपने दोस्त पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर 18 अगस्त को बच्छाव स्थित किराए के मकान में श्रेया की हत्या की. मामले में पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है. विवेक के बयानों और सामने आए तथ्यों की जांच की जा रही है, ताकि हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY