मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टूट पड़ी जनता! बिक्री में सीधे 52.9% का उछाल, बन गया रिकॉर्ड​ | ‘सड़क पर क्यों कर रहे हो पेशाब?’ इतना कहना पड़ा भारी, 4 युवकों ने कारोबारी को पीट-पीटकर मार डाला​ | Budaun Chit Fund Fraud: बदायूं में 200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी 2 सगे भाई गिरफ्तार, दोनों पर था 50-50 हजार रुपये का इनाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा का इंजीनियर मॉस्को में अरेस्ट, क्या अब रूसी सेना के लिए करेगा काम? पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार​

Noida Engineer Arrested in Moscow: नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर चंदन गुप्ता को मॉस्को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है. चंदन की पत्नी नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पति की सुरक्षित रिहाई के […]

Noida Engineer Arrested in Moscow: नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर चंदन गुप्ता को मॉस्को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है. चंदन की पत्नी नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पति की सुरक्षित रिहाई के लिए मदद की गुहार लगाई है. महिला का दावा है कि मॉस्को में पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें डर है कि कहीं उन्हें रूस की सेना में शामिल होने के लिए ना भेज दिया जाए.

जानकारी के मुताबिक, कानपुर निवासी चंदन गुप्ता नोएडा के सेक्टर 62 स्तिथ यूप्लेक्स कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं. उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर करीब एक 15 सेकंड का वीडियो शेयर कर बताया कि वह दोनों कंपनी के जरिए मॉस्को गए थे और वहीं रह रहे थे. पत्नी के मुताबिक, मॉस्को पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले में उन्हें गंभीर चिंता सता रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मदद की अपील

महिला ने वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने पति की मदद करने की अपील की है. उनका कहना है कि उन्हें स्थानीय भाषा नहीं आई, जिसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. परिवार में उनका 10 साल का बेटा भी है. चंदन की पत्नी का आरोप है उनके पति को मॉस्को डे के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया और जेल में रखा गया है.

महिला को आशंका है कि उनके पति को जबरदस्ती या धोखे से रूसी सेना में शामिल होने के लिए भेजा जा सकता है. इसी आशंका को लेकर उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों से वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने और चंदन की मदद के लिए अपील भी की है. इसके बाद से ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है.

महिला ने अन्य वीडियो में क्या बताया?

महिला ने अन्य वीडियो में बताया कि वह लगातार भारतीय दूतवास से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. उनके मुताबिक, दूतवास के अधिकारी उनके पति की रिहाई का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मदद नहीं मिल रही है. उन्होंने दूतवास से अपने पति से मिलने की अनुमति देने की भी मांग की है. मॉस्को स्थित भारतीय दूतवास की ओर से सोशल मीडिया पर महिला की पोस्ट का जवाब दिए जाने की बात भी सामने आई है.

दुतवास ने कहा है कि उसने सोशल मीडिया पर एक भारतीय नागरिक द्वारा अपने पति को लेकर की गई पोस्ट देखी और मामले में महिला तथा स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. दूतवास में यह भी बताया कि कानून परिवर्तन अधिकारियों के मुताबिक, मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच में है. हालांकि, उपलब्ध जानकारी में चंदन गुप्ता को रूसी सेना में भेजे जाने की आशंका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. उनकी पत्नी की ओर से लगाया गया आरोप और दूतवास की प्रतिक्रिया के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढे़ं:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY