सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बागपत में एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन, 8 की मौत, 24 घायल​ | PM मोदी की एक अपील और इतनी कम हुई सोने की डिमांड, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे हैरान​ | UP Congress President Ajay Rai Arrest: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, मस्जिद पर बुलडोजर चलाने का विरोध करने जा रहे थे सहारनपुर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Aja Ekadashi 2026 Puja Rules: अजा एकादशी पर Tulsi से जुड़े 5 नियम दिलाएंगे मां लक्ष्मी की कृपा​

आज यानी 7 सितंबर 2026, सोमवार को अजा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से श्रीहरि का ध्यान करने से इंसान के सारे पाप कट जाते हैं और घर में मां लक्ष्मी का स्थायी […]

आज यानी 7 सितंबर 2026, सोमवार को अजा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से श्रीहरि का ध्यान करने से इंसान के सारे पाप कट जाते हैं और घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 6 सितंबर की शाम 7.29 बजे से शुरु होकर 7 सितंबर की शाम 5.03 बजे तक रहेगी। व्रत खोलने का सही समय 8 सितंबर की सुबह 6.02 बजे से 8.33 बजे के बीच होगा।
ऐसे में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आप तुलसी से जुड़े इन नियमों का पालन जरुर करें।
गंगा जल अर्पित करना
एकादशी के दिन स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहनें और तुलसी के पौधे में थोड़ासा गंगाजल अर्पित करें। इससे परिवार में हमेशा सद्भाव और सुखशांति बनी रहती है।
 भोग में डालें तुलसी 
भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अधूरी माना जाती है। इसलिए श्रीहरि को जो भी भोग अर्पित करें, उसमें तुलसी का पत्ता जरुर शामिल करनें। इससे वे अति प्रसन्न होंगे।
पवित्र मंत्रों का जप
पूजा के समय तुलसी के पास बैठकर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ या ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जप करना अति फलदायक होता है। इन मंत्रों के जप से घर में बरकत और पॉजिटिव एनर्जी आती है।
 तुलसी की माला धारण करें
यदि संभव हो तो पूजा करके समय गले में तुलसी की माला जरुर पहनें। माना जाता है कि तुलसी की माला पहनकर विष्णु जी की आराधना करने से कई गुना अधिक पुण्य मिलेगा।
शाम को घी का दीपक जलाएं
जब शाम हो जाए तो तुलसी के पौधे के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में भी शुभता बनीं रहती है।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY