रविवार, 30 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
कार की बैटरी ने बीच रास्ते दिया धोखा? ऐसे कुछ मिनटों में करें जंप स्टार्ट​ | September Rule Changes: 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, LPG से लेकर कार और एयरपोर्ट तक पड़ेगा असर​ | Actor Chandrachud Singh ने Aligarh में दर्ज कराई FIR, रिश्तेदारों पर लगा Property Dispute में धोखाधड़ी का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वाराणसी में विवाहिता की संदिग्ध मौत: पंखे से लटका मिला शव, सास बोली- राखी न बांध पाने से तनाव में थी​

Varanasi News: वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरायणपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां 30 वर्षीय विवाहिता पूजा चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पूजा का शव उसके ही घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला. घटना की […]

Varanasi News: वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरायणपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां 30 वर्षीय विवाहिता पूजा चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पूजा का शव उसके ही घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला. घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. एक तरफ जहां ससुराल पक्ष इसे खुदकुशी बता रहा है, वहीं मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.

परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब पूजा काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई, तो घर के लोग उसे देखने पहुंचे. कमरे का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए. पूजा पंखे से साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी. घटना के वक्त पूजा का पति विकास चौहान और उसके ससुर घर पर मौजूद नहीं थे, वे किसी काम से बाहर गए हुए थे. घर में केवल उसकी सास सरोज देवी और ननद मौजूद थीं.

सास का दावा: ‘भाई को राखी न बांध पाने के तनाव में दी जान’

मामले में पूजा की सास सरोज देवी का कहना है कि पूजा अपने ममेरे भाई को राखी बांधने जाना चाहती थी, लेकिन किसी वजह से वह नहीं जा सकी. सास के मुताबिक, इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रही थी और इसी अवसाद में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. घटना के बाद सास के बेहोश होने की भी बात सामने आई है.

मां की मौत से बेखबर जुड़वा मासूम निहारते रहे शव

पूजा की शादी करीब साढ़े पांच साल पहले विकास चौहान से हुई थी. उसकी दो संतानें चार वर्षीय जुड़वा बेटे लव और कुश हैं. घटनास्थल पर जो दृश्य दिखा, उसने हर किसी का कलेजा छलनी कर दिया. दोनों मासूम बच्चे अपनी मां की मौत से पूरी तरह बेखबर थे और कमरे में रखे शव को लगातार एकटक निहार रहे थे. बच्चों की यह मासूमियत देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं.

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही सैदपुर स्थित मायके से पूजा की मां चंद्रकला देवी, पिता दिनेश चौहान और भाई प्रिंस चौहान परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे. मायके पक्ष ने ससुराल वालों के दावों को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि पूजा ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है. सूचना पाकर चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY