रविवार, 30 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मुरादाबाद में कोविड के बाद इस वायरस का साया, मिले 8 मरीज… मचा हड़कंप​ | Kajri Teej 2026: जानिए चंद्रमा को Arghya देने का धार्मिक महत्व और Marital Bliss के लिए पारंपरिक पूजा विधि​ | Explainer: 65 अरब बैरल तेल और 100 साल की डील! अमेरिका-वेनेजुएला में क्या हुआ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Guru Randhawa Birthday: कभी शादियों में गाकर किया गुजारा, आज Bollywood और Punjab के चार्टबस्टर किंग​

म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे सफल और पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा आज 30 अगस्त को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। लाखों युवाओं को गुरु रंधावा अपने म्यूजिक पर झूमने को मजबूर कर देते हैं। लेकिन इस कामयाबी और चमकधमक के पीछे गुरु रंधावा की कड़ी मेहनत और नाकामी का एक लंबा दौर रहा है। गुरु […]

म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे सफल और पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा आज 30 अगस्त को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। लाखों युवाओं को गुरु रंधावा अपने म्यूजिक पर झूमने को मजबूर कर देते हैं। लेकिन इस कामयाबी और चमकधमक के पीछे गुरु रंधावा की कड़ी मेहनत और नाकामी का एक लंबा दौर रहा है। गुरु कभी हिम्मत नहीं हारे और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर गुरु रंधावा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

पंजाब के गुरदासपुर जिले में 30 अगस्त 1991 को गुरु रंधावा का जन्म हुआ था। उनका असली नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है। संगीत के प्रति उनके अंदर बचपन से ही जुनून था। लेकिन गुरु की राह इतनी आसान नहीं थी। शुरूआत में वह अपने संगीत के प्रति प्रेम को जीवित रखने के लिए छोटे स्टेज शो, शादियों और प्राइवेट पार्टियों में गाते थे। इस दौरान गुरु रंधावा को कई तरह की आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए सिंगर को करीब 2 सालों तक कड़ी मेहनत करती रही। इसके बाद भी हर मोड़ पर उनको असफलता मिलती रही।

लगातार मिली असफलता

साल 2012 में गुरु रंधावा ने अपने पहले गाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। लेकिन यह गाना लोगों को आकर्षित करने में नाकाम रहा। जिसके बाद उन्होंने दूसरा गाना लॉन्च किया। इस बार भी उनको किस्मत का साथ नहीं मिला। लगातार दो गाने फ्लॉप होने के बाद भी गुरु ने खुद पर कभी निराशा को हावी नहीं होने दिया। गुरु ने अपनी कमियों से सीखा और अपने संगीत को और ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की।

रातोंरात बदली किस्मत

उसी दौर में गुरु रंधावा की मुलाकात फेमस रैपर बोहेमिया से हुई। जिससे उनके करियर की दिशा पूरी तरह से बदल गई। बोहेमिया ने गुरु की प्रतिभा को पहचाना और उनको अपने साथ काम करने का बड़ा मौका दिया। साल 2015 में गुरु और बोहेमिया दोनों का एक गाना रिलीज हुआ। इस गाने ने पूरे देश में धूम मचा दी और रातोंरात यह गाना चार्टबस्टर बन गया। वहीं इस गाने के साथ ही गुरु रंधावा को वह मौका मिल गया, जिसका सिंगर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके बाद सिंगर पंजाबी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की पसंद बन गए।
सफलता मिलने के बाद गुरु ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज सिंगर के खाते में दर्जनों सुपरहिट गाने दर्ज हैं। उनके गाने हर शादी और पार्टी में आपको सुनने को मिलेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर भी आप सिंगर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि गुरु के गानों को यूट्यूब पर 80 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सिंगर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित कर दिखाया कि अगर लगन सच्ची है, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता है।

लव लाइफ

एक्ट्रेस शहनाज गिल और गुरु रंधावा के अफेयर की अफवाहें उड़ी थीं। एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो मूनराइज के दौरान स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिर गुरु एक्ट्रेस की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग की स्क्रीनिंग पर पहुंचे और रेड कार्पेट पर साथ पोज दिया। हालांकि गुरु रंधावा ने इस अफेयर की खबरों को सिरे से नकार दिया था।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY