शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘तारीख पर तारीख’ बंद करें… लापरवाही बर्दाश्त नहीं, CM योगी का अफसरों को अल्टीमेटम​ | शेफ पंकज भदौरिया के 5 नुस्खे, किचन का काम हो जायेगा आसान, टाइम भी लगेगा कम​ | बस्ती में SO की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास पर फंदे से लटकता मिला शव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लैपटॉप-फोन की ब्लू लाइट उम्र से पहले न बना दे चेहरे को बूढ़ा! ध्यान रखें ये बातें​

आज के समय में लोग लगातार स्क्रीन के संपर्क में रहते हैं. इससे न सिर्फ आंखों को नुकसान पहुंचता है बल्कि त्वचा भी जल्दी बूढ़ी हो सकती है. दअरसल फ़ोन लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है. इस वजह से समय से पहले आपके चेहरे पर […]

आज के समय में लोग लगातार स्क्रीन के संपर्क में रहते हैं. इससे न सिर्फ आंखों को नुकसान पहुंचता है बल्कि त्वचा भी जल्दी बूढ़ी हो सकती है. दअरसल फ़ोन लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है. इस वजह से समय से पहले आपके चेहरे पर फाइन लाइन और झुर्रियां बनने लगती हैं. अगर आप भी कोई ऐसी जॉब करते हैं जिसमे आपको कई घंटे तक स्क्रीन के सामने बैठना होता है तो ऐसे में ज़रूरी है की आप कुछ सावधानियां बरतें.

कुछ ऐसी रिसर्च भी हैं जिनमे पाया गया है, स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट त्वचा के सेल्स में कुछ चेंज ला सकती है. इस वजह से स्क्रीन एक्सपोज़र आपकी त्वचा के एजिंग प्रोसेस को तेज कर सकता है. चलिए जान लेते हैं किन बातो क्या ध्यान रखकर आप स्किन को हेल्दी बनाये रख सकते हैं.

सनस्क्रीन को न करें स्किप

आप अपनी स्किन को उव किरणों से बचाने के लिए जिस तरह से सनस्क्रीन लगते हैं ठीक उसी तरह ब्लू लाइट से होने वाले नुकसान से बचने के लिए अपनी स्किन केयर में एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन शामिल करें जो काफी हद तक स्किन को प्रोटेक्ट करती है.

मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं

अपनी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए हमेशा नमी बनाये रखना ज़रूरी होता है. खासतौर पर अगर फोन या लैपटॉप ज्यादा चलाते हैं तो स्किन मॉइस्चराइज करने का ज्यादा ध्यान रखें. इसके लिए आप जेल बेस्ड या वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर ले सकते हैं. हयालूरोनिक मॉइस्चराइजर बेस्ट माना जाता है.

स्क्रीन से दूरी बनाये रखें

काम करने के दौरान या फिर फ़ोन चलते हुए कोशिश करें कि अपना फेस स्क्रीन से थोड़ा दूर रखें. इससे आंखों को भी काम नुकसान होता है और त्वचा भी ब्लू लाइट के संपर्क में कम आती है.लगातार काम करते रहने की जगह बीचबीच में ब्रेक लेते रहे.

पानी भरपूर पीते रहें

इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी स्किन में अंदर से नमी बनी रहे, क्योकि ड्राई स्किन बहुत सेंसिटिव होती है और इस पर जल्दी फाइन लाइन बनने लगती हैं. जरूरी है कि आप रोजाना सही मात्रा में पानी पीते रहें. इससे बॉडी के टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं और स्किन ग्लोइंग बनी रहती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY