शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
गला दबाकर पति की हत्या… फिर सड़क पर फेंका शव, सोनभद्र में पत्नी समेत चार गिरफ्तार​ | लैपटॉप-फोन की ब्लू लाइट उम्र से पहले न बना दे चेहरे को बूढ़ा! ध्यान रखें ये बातें​ | न चेन-स्नेचिंग न छेड़खानी…रक्षाबंधन पर यूपी में दिखी कानून-व्यवस्था की ताकत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bathroom Cleaning Hacks: बाथरूम का फर्श साफ करने में हो जाती है हालत खराब, ये हैक्स चुटकियों में बना देंगे काम​

बाथरूम के फर्श पर अक्सर पानी, साबुन, शैम्पू, के अलावा लोगों के आनेजाने से भी बहुत जल्द गंदगी जमा हो जाती है. जब नमी सूखती है, तो पानी के मिनरल के साथ ही ये सारी चीजें धब्बे बना देती हैं. साबुन के अवशेष धीरेधीरे एक चिपचिपी परत बना देते हैं, जबकि गंदगी ग्राउट लाइनों और […]

बाथरूम के फर्श पर अक्सर पानी, साबुन, शैम्पू, के अलावा लोगों के आनेजाने से भी बहुत जल्द गंदगी जमा हो जाती है. जब नमी सूखती है, तो पानी के मिनरल के साथ ही ये सारी चीजें धब्बे बना देती हैं. साबुन के अवशेष धीरेधीरे एक चिपचिपी परत बना देते हैं, जबकि गंदगी ग्राउट लाइनों और कोनों में फंस कर फर्श को पीला कर देती है. इसलिए रोजाना बाथरूम को साफ करते रहना चाहिए नहीं तो दागों को बाद में हटाना मुश्किल हो सकता है. फिलहाल कुछ हैक्स दागों को हटाने में मदद कर सकते हैं.

बाथरूम के फ़र्श पर जमा गंदगी और जिद्दी दागों को हटाने के लिए गर्म पानी से लेकर सफ़ेद सिरका बेकिंग सोडा और लेमन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. ग्राउट लाइनों पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है. इसके लिए सही क्लीनर के साथ मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए. चलिए जान लेते हैं डिटेल में.

रोज की सफाई के लिए गर्म पानी

हल्की और हाल ही में जमी गंदगी को हटाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें. रोज की सफाई के लिए यह आसान तरीका रहता है और गंदगी से बनने वाले धब्बों को जमा होने से रोकने में मदद करता है. आप चाहे तो गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिला सकते हैं.

पानी के दागों के लिए सफेद सिरका

अक्सर बाथरूम में पानी के अंदर मौजूद मिनरल्स की वजह से फर्श और नलटंकियों पर सफेद दाग बन जाते हैं. इसे साफ करने के लिए पानी में वाइट विनेगर मिलाकर बेकिंग सोडा एड करके पेस्ट बनाएं. इसे दागों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रहने दें. इसके बाद साफ कर लें, लेकिन मार्बल या लाइमस्टोन जैसे नेचुरल पत्थर पर सिरके का इस्तेमाल न करें.

नींबू का रस और नमक

बाथरूम के दाग साफ करने के लिए नींबू के साथ नमक से रगड़े. नींबू एसिडिक होता है और नमक बढ़िया क्लीनर होने के साथ ही स्क्रबर का काम भी करता है. ये फर्श का पीलापन दूर करने में मदद करता है.

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

अगर टाइल्स की लाइनों के बीच में गंदगी जमा है और फंगस जैसी दिख रही है तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड का स्प्रे करें. 2025 मिनट के बाद इसे ब्रश से क्लीन कर लें.

ये बातें रखें ध्यान

सफाई के लिए किसी भी तरह के केमिकल या पेरोक्साइड इस्तेमाल करते हुए हाथों में ग्लव्स जरूर पहनना चाहिए और आंखों को खासतौर पर बचाकर रखें. तेज एसिडिक चीजों का ज्यादा यूज न करें ये फ्लोर को खराब भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY