शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
CNG कार का माइलेज बढ़ाना है तो आज ही करें ये 5 काम, खूब होगी बचत​ | अब WhatsApp होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित! टू-स्टेप वेरिफिकेशन में होने जा रहा बड़ा बदलाव​ | 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर और सैलरी पर क्या चल रहा है? जानें 5 लेटेस्ट अपडेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मेरे 9 साथी मलबे में दबे, जिसे जहां रास्ता मिला, उधर भागा…; यूपी के रौशन ने सुनाई नेपाल त्रासदी की आंखोंदेखी​

Nepal Flood Tragedy: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक युवक ने नेपाल में आए जल प्रलय की दर्दनाक कहानी सुनाई है. युवक का नाम कुलदीप सिंह उर्फ रोशन सिंह है. युवक ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में अपने 9 साथियों को खो दिया. रोशन बस्ती के बनकटी नगर पंचायत के मथौली गांव के […]

Nepal Flood Tragedy: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक युवक ने नेपाल में आए जल प्रलय की दर्दनाक कहानी सुनाई है. युवक का नाम कुलदीप सिंह उर्फ रोशन सिंह है. युवक ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में अपने 9 साथियों को खो दिया. रोशन बस्ती के बनकटी नगर पंचायत के मथौली गांव के रहने वाले हैं. रोशन टुंडी ग्रुप कंपनी में सहायक प्रबंधक हैं. वो नेपाल में विद्युत प्रसारण, हाइड्रो पॉवर और सड़क निर्माण का काम देख रहे हैं.

रोशन ने बताया कि त्रिशूली में वो बुधवार को काम शुरू ही करने वाले थे, तभी पहाड़ से अचानक पानी का सैलाब आया. इस जल प्रलय के कुछ देर पहले प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया था. इसके चलते कई लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, लेकिन फिर देखते ही देखते पानी इतनी स्पीड से आया कि लोग संभल नहीं पाए. त्रिशूली नदी से घिरे कस्बे में दोनों ओर से पानी इस तरह घुसा कि पूरा क्षेत्र श्मशान जैसा दिखने लगा.

जिसे जहां रास्ता मिला, उधर भागा

मजदूर जान की सलामती के लिए पहाड़ों पर चढ़ गए. जिसे जहां रास्ता मिला, उधर भागा. इस दौरान कई साथियों को पानी की ऊंची लहर ने अपने भीतर समा लिया. इस प्राकृतिक आपदा ने रोशन को अपनो को खोने के दर्द दिया है. 9 साथियों की मौत की खबर से वो टूट गए हैं. उन्हें रक्षाबंधन पर घर न पहुंचने का दुख है. रोशन ने बताया कि उन्होंने रक्षाबंधन के त्योहर पर घर जाने और बहनों से राखी बंधवाने की तैयारी की थी, लेकिन इस प्राकृतिक हादसे ने सबकुछ बदल दिया.

बहुत से मजदूर अब भी हैं लापता

रोशन ने बताया कि त्रिशूली में काम करने वाले बहुत सारे मजदूरों की अभी भी कोई खबर नहीं हैं. बहुत से लापता हैं. उनके नौ साथियों ने मलबे में दबकर दम तोड़ दिया. त्रिशूली में अब भी कहीं मलबे में लोग दबे हैं, तो कहीं टनल और जगलों में सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं. रोशन ने बताया कि जब जल प्रलय आया तो उस समय कुछ युवा पुल पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे. ऊंची लहरों और तेज बहाव में आने से कई लोगों की जान चली गई.


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY