शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Nepal Flood: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों का पता चला, 2 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी​ | लगातार तीसरे दिन Gold की कीमत में आई बड़ी गिरावट, ₹4700 सस्ता हुआ सोना​ | अमेठी में GNM छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; परिवार ने जताई हत्या की आशंका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj ka Rashifal 29 August 2026: धनु-मकर-कुंभ के लिए शुभ दिन, मीन राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल​

Aaj Ka Rashifal 29 August 2026 Saturday Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope Love Career Vyapar Relationship Dainik Astrology Jyotish Hindu Panchang: 29 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार को सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। राशि चक्र की […]

Aaj Ka Rashifal 29 August 2026 Saturday Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope Love Career Vyapar Relationship Dainik Astrology Jyotish Hindu Panchang: 29 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार को सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। राशि चक्र की कौन सी राशि वालों के लिए दिन खास होगा, किसे सतर्क रहना होगा, पढ़ें 29 अगस्त का राशिफल।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बुद्धिबल के लिहाज से अच्छा रहेगा। इसके साथ ही अपनी समझदारी और प्रखर बुद्धि के दम पर आप कार्यक्षेत्र में विरोधियों को मात देने में सफल हो सकते हैं। वहीं कॉर्पोरेट मीटिंग्स में नए लोगों से संपर्क बनेगा, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। काम की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक लाभ पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। लव लाइफ में पुरानी नकारात्मक बातें दूर होने से मन हल्का और रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। आज आपका लक्की कलर क्रीम और लक्की नंबर 4 रहेगा।  इसके साथ ही अनलक्की नंबर 7 रहेगा।   

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से स्थिरता और मजबूती लेकर आ सकता है। इसके साथ ही व्यापार में स्थिरता के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पूंजी निवेश से जुड़ी योजनाएं भी लाभदायक साबित हो सकती हैं। ऑफिस में आंतरिक व्यवस्था बेहतर होने से काम में मन लगेगा। वहीं, खेलों में रुचि रखने वाले छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का नया मंच मिल सकता है। आज आपका लक्की कलर: गोल्डन,  लक्की नंबर 7 और  अनलक्की नंबर 1 रहेगा।  

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से लाभदायक हो सकता है। सरकारी कॉन्ट्रैक्ट मिलने और बिजनेस टूर से आर्थिक फायदा होने के योग बन रहे हैं। हालांकि, नए कारोबारियों को अहंकार से बचने की सलाह है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य और स्थिर रहेगा, जिससे पुरानी चिंताएं कम हो सकती हैं। किसी बड़े फैसले से पहले घर के वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपका लक्की कलर: पर्पल | लक्की नंबर: 2 | अनलक्की नंबर: 4

मीन राशि

 मीन राशि वालों को आज अपने व्यवहार और काम के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। ग्राहकों के साथ छोटीछोटी बातों पर बहस या नोकझोंक करने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। ग्रहण और विष दोष के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए आलस्य से बचना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को लेकर लापरवाही न करें और नकारात्मक विचारों व बेवजह की कल्पनाओं से दूर रहें। वास्तविक परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। लक्की कलर: येलो | लक्की नंबर: 4 | अनलक्की नंबर: 8 

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY