शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Bathroom Cleaning Hacks: बाथरूम का फर्श साफ करने में हो जाती है हालत खराब, ये हैक्स चुटकियों में बना देंगे काम​ | घर से बुलाया, चाकूओं से गोदकर ले ली जान… मुजफ्फरनगर में पिता की बेइज्जती नहीं सह पाए बेटे​ | सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी छीने जाने पर अब पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा “अजीत ने मुझे कॉल किया और कहा…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती दिखीं Afsana Khan, तस्वीरें वायरल होते ही मचा बवाल​

पंजाबी सिंगर अफसाना खान इन दिनों अपनी फिल्मों के साथसाथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। कभी उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है तो कभी किसी वीडियो को लेकर हलचल मच जाती है। अब अफसाना खान की कुछ नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनको लेकर सोशल मीडिया […]

पंजाबी सिंगर अफसाना खान इन दिनों अपनी फिल्मों के साथसाथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। कभी उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है तो कभी किसी वीडियो को लेकर हलचल मच जाती है।

अब अफसाना खान की कुछ नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इन तस्वीरों में अफसाना अपने पति के साथ भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती नजर आ रही हैं।

तस्वीरें वायरल

अफसाना खान ने धार्मिक रस्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए। पोस्ट सामने आने के बाद ये तेजी से वायरल हो गई।

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अफसाना खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनकी धार्मिक पहचान को लेकर भी सवाल उठाए। इसके बाद सिंगर ने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की।

ट्रोलिंग पर अफसाना ने दिया जवाब

अफसाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘नए सफर में खामोशी को चुना है मैंने क्योंकि बिना गलती के बहुत कुछ सुना है मैंने’। अफसाना की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और उनके जवाब को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY