शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Orry ने खोला जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का राज, Amrita Singh को लेकर किया बड़ा खुलासा​ | Firozabad News: बाबा नीम करौली की जन्मस्थली पर संपत्ति विवाद, 6 पोतियां पहुंचीं DM के पास; ट्रस्ट बोला- सब कानूनी​ | शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती दिखीं Afsana Khan, तस्वीरें वायरल होते ही मचा बवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हरदोई में मकान के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड…लोगों में फैली दहशत; गांव पहुंची पुलिस​

Hardoi Hand Grenade Found: उत्तर प्रदेश के हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर पॉलीथिन में लिपटा संदिग्ध हैंड ग्रेनेड मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. हैंड ग्रेनेड गांव के रहने वाले सतीश के घर […]

Hardoi Hand Grenade Found: उत्तर प्रदेश के हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर पॉलीथिन में लिपटा संदिग्ध हैंड ग्रेनेड मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. हैंड ग्रेनेड गांव के रहने वाले सतीश के घर के अंदर मिला. विस्फोटक को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

हैरानी की बात यह रही कि कुछ लोग खतरे से अनजान होकर हैंड ग्रेनेड को देखने और उसके आसपास जुटने लगे. जानकारी के अनुसार, रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पॉलीथिन सतीश के घर के अंदर फेंकी थी, जिसे सामान्य सामान समझकर बाहर कर दिया गया था. सुबह पैकेट खुलने पर अंदर खतरनाक वस्तु देखकर परिवार के होश उड़ गए. फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद डायल112 पुलिस करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंची.

सीओ प्रवीण कुमार यादव ने क्या बताया?

इसके बाद इलाके को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की गई. वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को संदिग्ध वस्तु से दूर रहने की हिदायत दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को सूचना दी. सीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि डायल112 पुलिस को गांव में हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर हैंड ग्रेनेड की जांच और उसे निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जुटा है.

हैंड ग्रेनेड घर के अंदर कैसे पहुंचा और इसे किसने फेंका?

प्रवीण कुमार यादव ने प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि ये बड़ा सवाल है कि आखिर यह हैंड ग्रेनेड घर के अंदर कैसे पहुंचा और इसे किसने फेंका? पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों के आरोपों और पुरानी रंजिश के एंगल की भी जांच की जा रही है. फिलहाल फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और उनकी टीम हरपालपुर कोतवाली पहुंच गई है, जहां हैंड ग्रेनेड को रखा गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY