गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बुरी खबरः नेपाल में तबाही के बीच टूटने वाली है एक और झील, अगले 72 घंटे अहम​ | नेपाल बाढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया था 32 लोगों का दल​ | अभी अभी; अमेरिका से आई ऐसी खबर धड़ाम से गिरा गोल्ड, राखी से पहले ₹18000 सस्ता हुआ सोना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अभी अभी; अमेरिका से आई ऐसी खबर धड़ाम से गिरा गोल्ड, राखी से पहले ₹18000 सस्ता हुआ सोना​

Gold Rate 27 August: सोनेचांदी की कीमतों में रक्षाबंधन के पहले फिर से बड़ी गिरावट आई है. राखी से ठीक सोने की कीमत में करीब 5000 रुपये तक गिर गया है. एक दिन में सोने की कीमत 2860 रुपये तक की गिरावट आई है. जो सोना 1.63 लाख रुपये पर पहुंच गया था, आज उसकी […]

Gold Rate 27 August: सोनेचांदी की कीमतों में रक्षाबंधन के पहले फिर से बड़ी गिरावट आई है. राखी से ठीक सोने की कीमत में करीब 5000 रुपये तक गिर गया है. एक दिन में सोने की कीमत 2860 रुपये तक की गिरावट आई है. जो सोना 1.63 लाख रुपये पर पहुंच गया था, आज उसकी कीमत 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. अगर सोने की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई मूल्य से करें, तो करीब 18000 रुपये तक सस्ता हो चुका है और चांदी की कीमत 1.46 लाख रुपये तक गिर चुकी है. राखी पर सोनाचांदी खरीदने वालों के लिए ये खबर राहत देने वाली है.

27 अगस्त को सोनेचांदी की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक सोनेचांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. 27 अगस्त को 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट वाले सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं. MCX पर भी आज सोने की कीमत 1143 रुपये तक फिसलकर 158611 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है. इंटरनेशनल मार्केट में कॉमैक्स गोल्ड 4643 डॉलर से गिरकर 4596 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.

24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 158477 रुपये प्रति 10 ग्राम.
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 145165 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की 118858 रुपये प्रति 10 ग्राम.
14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 92709 रुपये प्रति 10 ग्राम.
1 किलो चांदी की कीमत 240168 रुपये पर पहुंच गई.

कितना सस्ता हुआ सोना
इस हफ्ते के शुरुआती दो दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली थी. सोना हफ्तेभर में घरेलू बाजार में 1.63 लाख रुपये और MCX पर 1.64 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गया. अब सोने में फिर से गिरावट आ रही है. बीते तीन दिनों में सोना करीब 5 हजार से ज्यादा लुढ़क चुका है. हफ्ते से शुरुआत में सोने की कीमत 1.63 लाख से गिरकर आज 1.58 लाख रुपये पर आ गई है. चांदी की बात करें, तो 2.46 लाख रुपये से गिरकर चांदी 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.

साल 2026 में सोनेचांदी में भारी उतारचढ़ाव
इस साल सोनेचांदी की कीमत में काफी उतारचढ़ाव देखने को मिला है. साल 2025 के मुकाबले इस साल सोने की कीमत 29000 रुपये तक महंगी हो चुकी है. 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये पर पहुंच चुकी थीृ, लेकिन 29 जनवरी 2026 को सोने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 10 ग्राम गोल्ड 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया था. इस कीमत के मुकाबले सोने की कीमत आज 18 हजार तक गिर चुकी है. इसी तरह से चांदी 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपये पर पहुंच चुकी थी, जो अब फिसलकर 2.40 लाख रुपये पर पहुंच चुकी है.

क्यों गिरा सोनेचांदी का रेट ?
सोनेचांदी की कीमत में गिरावट के पीछे कई वजह है. वैश्विक हालात और डॉलर की वजह से सोने की मांग में आई कमी कीमतों पर असर डालती है. इस बार गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह अमेरिका में जारी किए गए महंगाई के आंकड़े हैं. अमेरिका में महंगाई दर 3.3 फीसदी पर पहुंच गया है. महंगाई के इन आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद को कम कर दिया है. निवेशक अनुमान लगा रहे हैं कि फेडरल रिजर्व अगले महीने ब्याज दर में बढ़ोतरी कर सकता है. फेड की ब्याज दर सोने से विपरीत चलती है. अगर ब्याज बढ़ा, तो सोना सस्ता होगा,. ब्याज गिरा, सोने की डिमांड बढ़ेगी.

अमेरिका से आई खबर का असर
निवेशकों की नजर इस हफ्ते फेड चेयरमैन केविन वॉर्श की टिप्पणियों पर भी है. ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम होने से सोना दबाव में आ गया है. वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.4% गिरकर 4,592.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं डॉलर 0.3% मजबूत हुआ. वहीं मुनाफावसूली भी सोना टूटने की एक बड़ी वजह है. बीते तीन दिनों में सोने में दाम में तेजी के बाद से निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है. जिसके बाद दाम लगातार गिरने लगे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY