गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
सामर्थ्य, स्वाभिमान और सशक्तीकरण…योगी सरकार की ‘मातृशक्ति सम्मान यात्रा’ के मायने​ | दिल्ली में एच1एन1 का प्रकोप, 24 घंटे में 166 नए मामले, स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा​ | बरेली में कैसे बेकाबू हो गई महिलाओं की भीड़? एक की मौत, कई घायल… मेयर को राखी बांधने आईं थीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘श्रेया धरती पर रहेगी तो मेरी बहू बनकर…’, हत्या की साजिश में विवेक का पिता भी गिरफ्तार​

Varanasi News: वाराणसी में M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक चौबे के पिता राम सहाय चौबे को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में सामने आया कि राम सहाय बेटे विवेक की शादी श्रेया से कराना चाहता था. रिश्ता ठुकराए जाने के बाद उसने श्रेया के परिवार को धमकी दी […]

Varanasi News: वाराणसी में M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक चौबे के पिता राम सहाय चौबे को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में सामने आया कि राम सहाय बेटे विवेक की शादी श्रेया से कराना चाहता था. रिश्ता ठुकराए जाने के बाद उसने श्रेया के परिवार को धमकी दी थी. पुलिस अब फरार विवेक की तलाश में जुटी है.

श्रेया से बेटे की शादी कराना चाहता था राम सहाय

राजातालाब थाना क्षेत्र में M.Sc की छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 27 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर जमुआ तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास से राम सहाय चौबे को पकड़ा. राम सहाय मुख्य आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल का पिता है. पुलिस की विवेचना के मुताबिक, राम सहाय चाहता था कि उसके बेटे विवेक की शादी श्रेया से हो. हालांकि, श्रेया के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और उसकी शादी कहीं और तय कर दी. आरोप है कि इसी बात से राम सहाय नाराज था.

ये भी पढे़ं

परिवार को दी थी धमकी

पुलिस के अनुसार, रिश्ता ठुकराए जाने के बाद राम सहाय ने श्रेया के परिवार को धमकी दी थी. उसने कहा था, श्रेया यदि धरती पर रहेगी तो मेरी बहू बनकर ही रहेगी. पुलिस अब इस बयान और हत्या की साजिश के बीच संबंध की जांच कर रही है. श्रेया के मामा श्रीकांत मिश्रा का भी आरोप है कि विवेक को करोड़ों रुपए की जमीन का लालच उसके पिता राम सहाय ने ही दिया था. पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है.

18 अगस्त को लापता हुई थी श्रेया

मरुई गांव की रहने वाली श्रेया उपाध्याय M.Sc की छात्रा थी. वह 18 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की. इसके दो दिन बाद यानी 20 अगस्त को श्रेया का शव रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव पश्चिमपुरा में एक सुनसान स्थान से बरामद हुआ था. शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या के तौर पर जांचना शुरू किया.

मुख्य आरोपी विवेक अभी फरार

पुलिस के मुताबिक, श्रेया की हत्या के मामले में पुनीत मिश्रा और राम सहाय चौबे को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, मुख्य आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल अभी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी के अलावा आसपास के कई जिलों में दबिश दे रही है. पुलिस का कहना है कि विवेक की गिरफ्तारी के बाद हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटाने में लगी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY