गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘क्या वह मेरे बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके थे’? Baba Ramdev की ‘जवानी’ वाली टिप्पणी पर Kangana Ranaut का पलटवार​ | टायर खरीदते वक्त सिर्फ कीमत न देखें! बाइक की सेफ्टी के लिए इन चीजों को जरूर परखें​ | 2023 से पहले रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगी ₹25 लाख की लीव एनकैशमेंट छूट? जानें ट्रिब्यूनल का बड़ा फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे…’ जिस गाने ने अंकित बालियान को दिलाई शोहरत, क्या वही बना हत्या की वजह? सामने आया गोगी गैंग का कनेक्शन​

Ankit Balian murder case: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर ने हिलाकर रख दिया है. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अंकित बालियान की बीते बुधवार गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. पोस्ट में भोलू शाहपुरिया नाम के शख्स ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी […]

Ankit Balian murder case: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर ने हिलाकर रख दिया है. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अंकित बालियान की बीते बुधवार गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. पोस्ट में भोलू शाहपुरिया नाम के शख्स ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. हालांकि, इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं हुई है.

वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अंकित बालियान को इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि उन्होंने गोगी गैंग के प्रमुख से जुड़ी एक घटना पर गाना बनाया था. पोस्ट में लिखा गया, अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था. हमारे भाई पर हुई घटना पर गाना बनाया था. ये अभी शुरुआत है, सबका नंबर आएगा.

अंकित बालियान जेल, गैंगवार और अपराध की दुनिया पर आधारित गीतों के लिए खास तौर पर चर्चित थे. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता जज के भी आवेंगे पसीने, देखिए भरी कोर्ट में गोली मारेंगे… गाने से मिली. इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यूट्यूब पर इसे 5.4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. बताया जाता है कि यह गीत कुख्यात बदमाश की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या की घटना की थीम पर आधारित था. यह गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था.

इस पोस्ट के सामने आने के बाद हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने से पहले सोशल मीडिया पर सामने आए इस दावे को हत्या की वजह या गैंग की संलिप्तता के तौर पर पुख्ता नहीं माना जा सकता. पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

जिम से बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, अंकित बालियान बुधवार शाम रोजाना की तरह जिम गए थे. शाम करीब 6:45 बजे जब वह जिम से बाहर निकले, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने बेहद कम समय में कई राउंड फायर किए. कुछ रिपोर्टों में 20 से ज्यादा गोलियां चलने की बात कही जा रही है. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई. गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वे किस दिशा में फरार हुए. जांच में यह पहलू भी शामिल है कि क्या हमलावरों ने अंकित की पहले से रेकी की थी.

क्या दिनचर्या की जानकारी थी हमलावरों को?

जिस तरह जिम से बाहर निकलते ही अंकित बालियान को निशाना बनाया गया, उससे पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि हमलावरों को उनकी दिनचर्या और जिम से निकलने के समय की जानकारी थी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों ने उन्हें पहले से ट्रैक किया था या फिर मौके पर पहुंचकर हमला किया.

हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में गोगी गैंग से जुड़े होने का दावा किया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

पंचायत चुनाव लड़ने की भी चर्चा

अंकित बालियान की हत्या के बाद यह चर्चा भी सामने आई कि वह आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. हालांकि, अधिकारियों या उनके सहयोगियों की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि चुनाव लड़ने की कथित तैयारी का उनकी हत्या से कोई संबंध था या नहीं.

पहले भी विवादों में रहे थे अंकित

अंकित बालियान इससे पहले भी विवादों को लेकर चर्चा में रह चुके थे. जुलाई 2023 में शामली में उनके काफिले के रोड शो के मामले में पुलिस ने अंकित समेत करीब 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. हालांकि, मौजूदा हत्या की घटना से उस मामले का कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

अंकित बालियान के यूट्यूब चैनल पर 3.66 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे. वह हरियाणवी संगीत और वीडियो के जरिए अपनी पहचान बना चुके थे. उनके कई वीडियो में सहयोगियों के साथसाथ हथियार, बंदूक और एसयूवी भी नजर आती थीं. अब पुलिस उनकी हत्या के पीछे की असली वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY