मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
वोडाफोन आइडिया को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने रिफंड रोकने पर इनकम टैक्स विभाग को लगाई कड़ी फटकार​ | दिल्ली-NCR में भारी बारिश… नोएडा-गुरुग्राम में रेंगती नजर आई गाड़ियां​ | The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली में H1N1 के मामले 2300 पार, सीएम रेखा गुप्ता ने की आपात बैठक​

दिल्ली में बढ़ते इंफ्लुएंजा और एच1एन1 के मामलों को लेकर मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज सिंह ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज सिंह ने बैठक के बाद कहा कि आज जो स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग ली है उसमें हमने दिल्ली […]

दिल्ली में बढ़ते इंफ्लुएंजा और एच1एन1 के मामलों को लेकर मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज सिंह ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज सिंह ने बैठक के बाद कहा कि आज जो स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग ली है उसमें हमने दिल्ली के हालात जानने की कोशिश की है h1 n1 को लेकर मैं सबको कहना चाहूंगा कुछ भी पहने की जरूरत नहीं है अस्पताल में सब कुछ सही है बेड अवेलेबल है डॉक्टर अवेलेबल है.

एच1एन1 ए+बी करके लगभग 3000 पेशेंट आ चुके हैं और ठीक होकर घर जा रहे हैं डेंगू के भी ठीक होकर घर जा रहे हैं. एच1एन1 के 2308 केस हैं और जो दूसरे वेरिएंट है उसके लगभग 600 से 625 के बीच केस हैं.

डेंगू के 2200 केस डिटेक्ट किए थे कल तक

जो भारत सरकार की एडवाइजरी है उसी को हम आगे फॉरवर्ड कर रहे हैं की सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें मास्क लगाए. सरकार सजक है और काम किया जा रहा है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज सिंह ने बताया कि दिल्ली में 2308 में स्वाइन फ्लू के मामले. ⁠फ्लू के तक़रीबन 650 मामले हैं, दिल्ली सरकार पूरी तरह सजग एवं तैयार.परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा ली गई आपात बैठक पर स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री ने रिव्यू मीटिंग बुलाई है हेल्थ के प्रति हम सब चिंता करते हैं. दिल्ली के जनता को मैं विश्वास दिलाता हूं कहीं पर कोई समस्या नहीं है सब कुछ कंट्रोल में है.

आईसीएमआर ने क्या कहा

महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि एच1एन1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं फैल रहा है. हाल में पाए जा रहे वायरस एक जानेमाने क्लेड से जुड़े हैं जो 2025 से मौजूद है और सालाना इन्फ्लूएंजा वैक्सीन में शामिल स्ट्रेन से अच्छी तरह मेल खाते हैं.

क्या है इसका मौसम से कनेक्शन

डॉक्टर मीनाक्षी जैन का कहना है कि मामलों में तेजी मुख्य रूप से मौसमी है. डॉक्टर बताती हैं कि मानसूनी नमी के कारण ये है और इस वजह से वायरस पर्यावरण में अधिक समय तक जीवित रहता है, साथ ही बंद जगहों में भीड़ भी इसका कारण है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY