मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Sugar Rule Change: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, कच्ची चीनी के आयात पर बदला नियम​ | Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: कुत्तों को राखी बांधना धर्म सम्मत है या नहीं? कृति सेनन के एड से मचा बवाल​ | Hindustan Copper Share: सरकार के OFS ऐलान से 6% टूटा शेयर, ₹3,000 करोड़ जुटाने की तैयारी|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मोबाइल में देखा सीक्रेट हाउस गेम, टास्क के लिए घर से भागे दो बच्चे, ईंट भट्ठे के पास बनाया था सीक्रेट हाउस… पुलिस ने ऐसे खोजा​

मेरठ में यूट्यूब पर सीक्रेट हाउस गेम्स देखकर दो बच्चे लापता हो गए, जिससे परिजनों और पुलिस के पसीने छूट गए. जेन अल्फा जनरेशन पर मोबाइल के बुरे असर का यह एक और उदाहरण सामने आया है.परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कई घंटे तक मशक्कत की. आखिरकार, मिशन शक्ति की टीम ने बच्चों को […]

मेरठ में यूट्यूब पर सीक्रेट हाउस गेम्स देखकर दो बच्चे लापता हो गए, जिससे परिजनों और पुलिस के पसीने छूट गए. जेन अल्फा जनरेशन पर मोबाइल के बुरे असर का यह एक और उदाहरण सामने आया है.परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कई घंटे तक मशक्कत की. आखिरकार, मिशन शक्ति की टीम ने बच्चों को बरामद कर लिया. यह घटना थाना हस्तिनापुर क्षेत्र की है.

दोनों बच्चे मोबाइल एडिक्टेड थे. उन्होंने एक ईंट भट्ठे के पास जाकर सीक्रेट हाउस बनाया था और उसमें 24 घंटे तक छिपने का चैलेंज लिया था. थाना हस्तिनापुर और मवाना सर्कल की पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लोगों से पूछताछ की और उसके बाद यह मिशन सफल हो सका.

वहीं, पुलिस अधिकारियों की मानें तो बच्चों के मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया, जिसके चलते दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया है. एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि एक महिला ने सूचना दी थी कि यूट्यूब पर एक गेम चलता है, जिसे खेलने के दौरान उनके दो बच्चे कहीं चले गए हैं.

महिला ने पुलिस को आशंका जताते हुए बताया कि बच्चे खेलने के दौरान कहीं छिप गए हैं. एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई और सर्च अभियान चलाया गया, जिसके बाद दोनों बच्चों को बरामद कर लिया गया और परिवार के सुपुर्द कर दिया गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY