सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
अडानी को GMR की बड़ी चुनौती! कंपनी ने बना डाला 19,000 करोड़ का मेगा प्लान​ | Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | ब्रेकफास्ट में मिलेगा भरपूर प्रोटीन! सोहा अली खान ने बताई वेजिटेरियन लोगों के लिए डिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Janmashtami Special Cake Recipe: जनमाष्टमी पर कान्हा जी के लिए बनाएं मेवा चीज केक, फूड इन्फलुएंसर ने शेयर की कमाल रेसिपी​

जन्माष्टमी पर ट्रेडिशनली मेवा से बनने वाली कई चीजें बनाई जाती हैं, जैसे कसार, चरणामृत, मेवा कतली. इस बार आप कुछ अलग ट्राई करें और मेवा चीज केक बनाएं. इसकी ऊपर की लेयर बिल्कुल क्रीमी होगी. इसके बेस में मेवा के स्वाद के साथ ही हल्की नेचुरल मिठास होगी. इस केक को बनाने के लिए […]

जन्माष्टमी पर ट्रेडिशनली मेवा से बनने वाली कई चीजें बनाई जाती हैं, जैसे कसार, चरणामृत, मेवा कतली. इस बार आप कुछ अलग ट्राई करें और मेवा चीज केक बनाएं. इसकी ऊपर की लेयर बिल्कुल क्रीमी होगी. इसके बेस में मेवा के स्वाद के साथ ही हल्की नेचुरल मिठास होगी. इस केक को बनाने के लिए आपको किसी तरह से ओवन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, इसलिए कोई भी इसे आसानी से बनाकर तैयार कर सकता है.

कान्हा जी के लिए कुछ खास भोग तैयार करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन ये चीज मेवा केक आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. क्रंची बेस और क्रीमी ट्विस्ट के साथ ये केक बेहद खास है. इसमें सारी ऐसी चीजें यूज की गई हैं, जिन्हें प्रसाद के तौर पर अर्पित किया जा सकता है और व्रत में भी खा सकते हैं.

फूड इंफ्लुएंसर ने शेयर की रेसिपी

ट्रेडिशनल मिठाई को ट्विस्ट के साथ फूड इंफ्लुएंसर वाव्या ने शेयर किया है जो आपको भी जरूर पसंद आएगा. तो चलिए देख लेते हैं इसके इंग्रेडिएंट्स से लेकर फुल रेसिपी.

बेस के लिए इनग्रेडिएंट्स

  • 1 कप मखाना
  • 1 चौथाई कप काजू
  • आधा कप बादाम
  • 1 तिहाई कप खरबूजे के बीज
  • 5 से 6 खजूर

ऊपर की क्रीमी लेयर के लिए इनग्रेडिएंट्स

  • 1 लीटर फुलफैट दूध
  • नींबू का रस
  • दही और केसर
  • इलायची या जायफल पाउडर
  • मोंक फ्रूट स्वीटनर या चीनी स्वादानुसार
  • कटे हुए पिस्ता, गार्निश के लिए

केक बनाने का तरीका

  • मखाना, काजू, बादाम और खरबूजे के बीजों को 78 मिनट तक हल्की आंच पर रोस्ट कर लें और पूरी तरह ठंडा होने दें.
  • अब सारी चीजों को खजूर के साथ ब्लेंडर में डालें और दरदरा पीसकर तैयार कर लें. यही आपका बेस है.
  • तीसरा स्टेप है दूध गरम करें और जब जब बुलबुले दिखने लगें, तो आंच बंद कर दें और नींबू का रस डाल दें.
  • दूध को फटकर छेना और पानी अलग होने दें. छेना को छान लें, अच्छी तरह धो लें और एक्स्ट्रा पानी निचोड़ दें.
  • तैयार छेना को दही, केसर, इलायची/जायफल पाउडर और मोंक फ्रूट स्वीटनर के साथ तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह स्मूद और क्रीमी न हो जाए.
View this post on Instagram

A post shared by Vavya

  • अब मखानानट्स के दरदरे मिश्रण को एक बाउल में अच्छी तरह फैलाएं और किसी चीज से दबाकर बेस तैयार करें.
  • इस बेस के ऊपर क्रीमी छेना का मिश्रण डालें और 45 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें. फाइनल स्टेप है कटे हुए पिस्ते से गार्निश करें.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY