मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Sugar Rule Change: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, कच्ची चीनी के आयात पर बदला नियम​ | Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: कुत्तों को राखी बांधना धर्म सम्मत है या नहीं? कृति सेनन के एड से मचा बवाल​ | Hindustan Copper Share: सरकार के OFS ऐलान से 6% टूटा शेयर, ₹3,000 करोड़ जुटाने की तैयारी|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कौन हैं सारांश जैन जिन्हें 33 साल की उम्र में टीम इंडिया में मिला मौका? कुलदीप यादव की जगह मिली जगह​

Saransh Jain: भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है, इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से बाहर करके उनके स्थान पर टीम मैनेजमेंट और कप्तान के द्वारा सारांश जैन को मौका दिया गया है, जिसके बाद […]

Saransh Jain: भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है, इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से बाहर करके उनके स्थान पर टीम मैनेजमेंट और कप्तान के द्वारा सारांश जैन को मौका दिया गया है, जिसके बाद से सारांश जैन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं।

फैंस सारांश जैन के बारे में जानना चाहते है और साथ में ये भी जानना चाहते है कि टीम मैनेजमेंट के द्वारा कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से बाहर करके सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका क्यों दिया गया। तो आइए हम आपको इस बारे में और सारांश जैन के बारे में कुछ खास जानकारी देने की कोशिश करते है। जिसके बाद आप भी इस खिलाड़ी के बारे में जान सकेंगे।

आखिरी कौन हैं Saransh Jain?

आपकी जानकारी के लिए बता दें सारांश जैन का जन्म इंदौर 31 मार्च 1993 में हुआ था और सारांश जैन के पिता सुबोध जैन मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के पूर्व फार्स्ट क्लास क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं। जिसके बाद सारांश ने भी मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है। बता दें कि सारांश एक ऑलराउंडर बल्लेबाज हैं जो कि अपनी बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आते हैं।

सारांश साल 2014 से मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट टीम में अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं, इसी के साथ ही सारांश को रणजी ट्रॉफी में भी खेलने का मौका दिया गया था, जिसमें खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन कि छाप छोड़ी है।

मध्य प्रदेश के लिए 9 मैचों में 57.55 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 518 रन अपने खाते में जोड़े हैं, इसी के साथ गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए अपने नाम कुल 30 विकेट किए हैं।

फर्स्ट क्लास में भी कमाल का रहा है प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सारांश जैन ने साल 2014 में ही तमिलनाडु क्रिकेट टीम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था जिसके बाद से अब तक खिलाड़ी ने कुल 54 फर्स्ट क्लास मैचों में अपना प्रदर्शन दिखाया है, जिसमें खिलाड़ी ने 3.01 की इकोनॉमी से अपने नाम कुल 188 विकेट किए हैं।

इसी के साथ सारांश जैन ने 10 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। इसी के साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सारांश जैन के बल्लेबाजी प्रदर्शन कि बात करें तो उसमें सारांश ने बल्लेबाजी करते हुए कुल 2223 रन अपने खाते में जोड़े हैं। इसी के साथ इन पारियों में खिलाड़ी ने 2 बार शतकीय और 4 बार अर्धशतकीय पारी खेली है। इस दौरान खिलाड़ी का औसत लगभग 31.75 रहा है।

दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप को क्यों नहीं मिला मौका

दरअसल श्रीलंका के खिलाफ जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान किया था तो उस समय भारतीय टीम के खिलाड़ी वॉशिगंटन सुंदर अपनी चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे, इसलिए बोर्ड को उनके स्थान पर सारांश जैन को टीम में शामिल करना पड़ा था।

हालांकि सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका नहीं दिया गया था, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव वायरल फीवर के कारण प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, इसलिए कप्तान और कोच ने सारांश जैन को दूसरे टेस्ट मैच के लिए उनके स्थान पर प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY