सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Gen Z से संवाद और 500 BLO से सीधी बात… विधानसभा चुनाव से पहले CEC ज्ञानेश कुमार का आज से यूपी दौरा​ | Amrawati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में सरकारी अस्पताल में लगी आग, शिशु वॉर्ड में भर्ती 39 नवजात में से 3 की मौत, चाइल्ड वॉर्ड वेंटिलेटर फटने से हुआ हादसा​ | 100% चार्ज के बाद भी कम हो रही है इलेक्ट्रिक कार की रेंज? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

2 युवकों की हत्या कर गड्ढे में गाड़ा… हिरासत में लिए गए संदिग्धों ने उगला राज, सरायकेला में कोहराम​

Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेलाखरसावां जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रापचा फुटबॉल मैदान के पास वन विभाग की जमीन के अंदर दफनाए गए दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं. 20 अगस्त से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता युवकों का कत्ल कर […]

Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेलाखरसावां जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रापचा फुटबॉल मैदान के पास वन विभाग की जमीन के अंदर दफनाए गए दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं. 20 अगस्त से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता युवकों का कत्ल कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से उन्हें जमीन में गाड़ दिया गया था.

मृतक युवकों की पहचान राहुल हांसदा और तपन प्रधान के रूप में हुई है. दोनों युवक बीते 20 अगस्त से अचानक लापता हो गए थे. परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन सुराग न मिलने पर कांड्रा थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने संदेह के आधार पर दो स्थानीय युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. कड़ाई से पूछताछ करने पर संदिग्धों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और कत्ल का पूरा राज उगल दिया.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई खुदाई

आरोपियों की निशानदेही पर गम्हरिया थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रापचा ग्राउंड के पीछे वन विभाग की जमीन की खुदाई कराई गई. जमीन के अंदर से राहुल और तपन के शव बरामद होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और कई अन्य अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं. शवों को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

क्या मोबाइल चोरी के विवाद में हुआ कत्ल?

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि कथित तौर पर मोबाइल चोरी की घटना से पैदा हुए आपसी विवाद के चलते इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. हालांकि, पुलिस प्रशासन ने आधिकारिक रूप से कत्ल के कारणों का खुलासा नहीं किया है.

मामले पर SDPO अनुभव भारद्वाज ने बताया शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या के कारणों, मोबाइल चोरी के एंगल और वारदात में शामिल अन्य संभावित अपराधियों को लेकर हर पहलू पर गहन जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY