सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट​ | Gen Z पर चढ़ा F&O ट्रेडिंग का खुमार! मुनाफा तो दूर, हो रहा भारी नुकसान, सेबी आंकड़ों ने उड़ाई नींद​ | UP में 5 सरकारी स्कूल गायब, AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सतुआ बाबा, फतेह बहादुर से बृजलाल तक… योगी सरकार की बुलेटप्रूफ जैकेट वाली लिस्ट में कौन-कौन?​

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं. इसी बीच, राज्य के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है. शासन और सुरक्षा एजेंसियां ​​यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि चुनावों के दौरान नेताओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो. इस […]

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं. इसी बीच, राज्य के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है. शासन और सुरक्षा एजेंसियां ​​यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि चुनावों के दौरान नेताओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो. इस पहल के तहत, 52 वरिष्ठ नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएंगी. आइए आपको बताते हें कि योगी सरकार की बुलेटप्रूफ जैकेट वाली लिस्ट में कौनकौन शामिल हैं?

इस सुरक्षा लिस्ट में राज्य सरकार के मंत्रियों के साथसाथ पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, सांसद , विधायक , पूर्व सांसद, जज, पूर्व पुलिस अधिकारी और अन्य बड़े नाम शामिल हैं. लिस्ट में सतुआ बाबा, फतेह बहादुर से लेकर बृजलाल तक के नाम हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.

लिस्ट में योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी, स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बेबी रानी मौर्य, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, सुरेश कुमार खन्ना, दयाशंकर सिंह और बलदेव सिंह औलख शामिल हैं, जिन्हें एकएक बुलेटप्रूफ जैकेट आवंटित की गई है. इसी तरह, दूसरी लिस्ट में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और अपर्णा बिष्ट यादव शामिल हैं.

विनय कटियार से लेकर सैयद आसिफ भी लिस्ट में

इसके अलावा, लिस्ट में विनय कटियार, सुधीर अग्रवाल, सतीश चंद्र मिश्रा, संगीत सिंह सोम, डॉ. महेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, विशाल सिंह चंचल, अदिति सिंह, स्वामी सच्चिदानंद हरिसाक्षी, डॉ. राजेश्वर सिंह, फागू चौहान, संतोष दास , स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, आशीष कुमार सिंह और सैयद आसिफ इब्राहिम जैसे नाम शामिल हैं.

बृजभूषण शरण और पूर्व DGP प्रशांत कुमार का भी नाम

आखिरी लिस्ट में जस्टिस दिलीप बाबासाहेब भोसले, बृजभूषण शरण सिंह, नरेश अग्रवाल, डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, ठाकुर जयवीर सिंह, आकाश कुमार सक्सेना, विधायक पंकज सिंह, कलराज मिश्र, बृजलाल, राजवीर सिंह, दिनेश कुमार सिंह, पूजा पाल, फतेह बहादुर सिंह, रवींद्र नाथ शुक्ला और पूर्व DGP प्रशांत कुमार जैसे नाम शामिल हैं।

आधुनिक क्वालिटी और टेक्नोलॉजी

सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि ये बुलेटप्रूफ जैकेट बहुत ही आधुनिक क्वालिटी और टेक्नोलॉजी वाली हैं. नेताओं तक यह सुरक्षा उपकरण पहुंचाने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की गई. पहले चरण में, उन आठ वरिष्ठ नेताओं को जैकेट दी गईं जिन्हें सबसे ज्यादा खतरा माना जाता है. इसके बाद, दूसरे चरण में 44 और नेताओं को सुरक्षा जैकेट दी गईं.

2027 के चुनावों की तैयारी

जैसेजैसे राज्य में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है. नतीजतन, जनसभाओं और रैलियों के दौरान नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बन गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY