सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मुरादाबाद को मिला नया कमिश्नर, IAS संगीता सिंह को मिली कमान… आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला 8वां एक्सटेंशन​ | Amrawati Hospital Fire: अमरावती के सरकारी अस्पताल में आग, शिशु वॉर्ड में भर्ती 39 नवजात में से 3 की मौत​ | दिल्ली में कल तक बारिश… यूपी-बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड का कैसा रहेगा मौसम?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

डॉग पेरेंट हैं आप? जान लें किचन की कौन सी चीजें हैं उसकी सेहत की दुश्मन?​

इंसानों और डॉग का बहुत गहरा रिश्ता हमेशा से रहा है, लेकिन उनकी बॉडी हमारे शरीर से अलग होती है. आपकी रसोई में डेली रूटीन में खाई जाने वाली ऐसी कई चीजें हैं जो डॉग्स के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती हैं. भारतीय घरों में अक्सर देखने में आता है कि लोग अपने पेट्स को […]

इंसानों और डॉग का बहुत गहरा रिश्ता हमेशा से रहा है, लेकिन उनकी बॉडी हमारे शरीर से अलग होती है. आपकी रसोई में डेली रूटीन में खाई जाने वाली ऐसी कई चीजें हैं जो डॉग्स के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती हैं. भारतीय घरों में अक्सर देखने में आता है कि लोग अपने पेट्स को खुद के खाने की चीजें ही साथ में खिला देते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं रहता है. इस आर्टिकल में यही जानेंगे कि आपकी रसोई में रखे कौन से फूड आपके डॉग को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

डॉग को चॉकलेट, च्युइंगम, कैंडी, मार्केट में मिलने वाली कुकीज जैसी चीजें बिल्कुल भी नहीं देनी चाहिए. इसके अलावा भी आपके घर में बहुत सारे ऐसे फूड्स होते हैं जो भले ही आपके लिए हेल्दी हो, लेकिन आपके डॉग की सेहत के लिए जहर से कम काम नहीं करते हैं.

शुगर गलती से भी न दें

डॉग्स अक्सर मीठी चीजें काफी खाना पसंद करते हैं, लेकिन ये उनकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होती है. कभी भी उनको चीनी या इससे बनी चीजें गलती से भी न खिलाएं और यहां तक की आर्टिफिशियल स्वीटनर भी नहीं देना चाहिए.

लहसुनप्याज की बनी चीजें

देखने में आता है कि लोग डॉग को घर में सभी के लिए बनी सब्जी खिला देते हैं. खासकर जब नॉनवेज बना तो डॉग्स को दिया ही जाता है, लेकिन ये उनके लिए नुकसानदायक होता है. अगर आप किसी भी तरह का नॉनवेज, जैसे चिकन, मटन बना रहे हैं तो डॉग को हमेशा बिना लहसुनप्याज का ही दें.

ज्यादा नमक और मसालेदार खाना

लहसुनप्याज की तरह ही डॉग्स को बहुत ज्यादा नमक और मसालेदार .खाना भी नहीं देना चाहिए. इससे उनके पाचन को नुकसान हो सकता है और उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसी के साथ बहुत प्यास लगना जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं.

ये फलड्राई फ्रूट्स न खिलाएं

अंगूर आपकी सेहत के लिए बेहद अच्छे माने जाते हैं, लेकिन कुत्ते को कभी भी ये फल नहीं खिलाना चाहिए.यहां तक कि एक अंगूर भी डॉग की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसे उनकी पहुंच से दूर रखें. इसके अलावा अंगूर से बनी किशमिश भी कुत्ते के लिए नुकसानदायक हैं. मैकाडामिया नट्स को अक्सर कुकीज में यूज किया जाता है. ये भी डॉक्स की सेहत के लिए सही नहीं रहते हैं.

चाय की पत्ती या कॉफी

अमूमम कोई भी अपनी डॉग को चाय या कॉफी नहीं देता है, लेकिन कई बार गलती से वो इसे खा सकते हैं. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ग्राउंड कॉफी या फिर बची चाय की पत्तीटी बैग्स को इधरउधर न रखें. दरअसल इनमें कैफीन होता है जो कुत्तों के लिए काफी नुकसान पहुंचा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY