बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
डार्क सर्कल की समस्या कैसे करें दूर? जानें आसान और असरदार तरीके​ | श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचा रखा था धमाल, हार के करीब पहुंच रही थी टीम इंडिया, तभी इस गेंदबाज ने 10 विकेट झटक भारत को दिलाई जीत​ | WTC Points Table की रेस में पिछड़ा Sri Lanka, India के खिलाफ 2nd Test से पहले 3 स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Goa: गोवा की लाइफलाइन कहलाती है यह नदी, कितने किलोमीटर लम्बी?​

नदी जीवनदायनी होती है, लेकिन कुछ राज्‍य ऐसे हैं जिनके लिए कोई खास नदी लाइफलाइन बन जाती है. गोवा के मामले में भी ऐसा है. अरब सागर के किनारे पर सा यह राज्‍य 3,702 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. गोवा कई नदियों की भूमि है, जिसमें 11 बड़ी नदियां और लगभग 42 […]

नदी जीवनदायनी होती है, लेकिन कुछ राज्‍य ऐसे हैं जिनके लिए कोई खास नदी लाइफलाइन बन जाती है. गोवा के मामले में भी ऐसा है. अरब सागर के किनारे पर सा यह राज्‍य 3,702 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. गोवा कई नदियों की भूमि है, जिसमें 11 बड़ी नदियां और लगभग 42 छोटी नदियां पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला से होकर बहती हैं. लेकिन एक नदी जीवनरेखा कहलाती है. उसका नाम है मांडोवी नदी. फोटो: instagram

क्‍यों कहते हैं जीवनरेखा… गोवा की लाइफलाइन कही जाने वाली मांडोवी नदी को कई नामों से जाना जाता है. जैसे महादयी नदी, म्‍हादेई नदी. इसे गोवा की लाइफलाइन इसलिए कहा गया है क्‍योंकि यह अकेले राज्‍य के 43 फीसदी से अधिक आबादी की प्‍यास बुझाती है. उनके लिए यही पानी का स्रोत है. फोटो: instagram

कहां से निकली… मांडोवी नदी पश्चिमी घाट में कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानपुर तालुका के भीमगढ़ से निकलती है. कर्नाटक में इसे म्हादेई नदी के नाम से जाना जाता है. यह सत्तारी तालुका से होते हुए पश्चिम की ओर गोवा में बहती है. अपने उद्गम स्थल से लेकर अंत तक नदी की कुल लंबाई लगभग 81 किलोमीटर है.
फोटो: instagram

किस राज्‍य में कितना हिस्‍सा… मांडोवी नदी की लंबाई का 35 किलोमीटर का हिस्‍स कर्नाटक में है और 45 किलोमीटर का हिस्‍सा गोवा में है. इस नदी के मार्ग में स्थित कई शहर जैसे वालपोई, बिचोलिम, पोंडा, ओल्ड गोवा और पणजी हैं. यह पणजी में अरब सागर में गिर जाती है. फोटो: instagram

सहायक नदियां… मांडोवी नदी की मुख्य सहायक नदियों में मापुसा नदी, रागदा नदी, कोटराची नदी, म्हादेई और मादेई धारा शामिल हैं. ये नदियां मिलकर मांडोवी नदी बेसिन का निर्माण करती हैं, जो लगभग 2,032 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है. फोटो: instagram

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY