सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Unclaimed Bank Deposits: पुराने बैंक खाते में पड़ी लावारिस रकम कैसे निकालें? RBI का UDGAM पोर्टल करेगा मदद​ | अजब-गजब हाल! 106 बच्चों में सिर्फ 3 पहुंचे स्कूल, 5 में से 4 शिक्षक गायब; देख दंग रह गए DM साहब​ | गाले टेस्ट में शुभमन गिल का ‘सुपरमैन’ कैच, हवा में उड़कर एक हाथ से लपकी गेंद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मेडिकल हब, यूनिवर्सिटी टाउनशिप और स्टेडियम… YEIDA का मेगा डेवलपमेंट प्लान, ‘Taiwan City’ से बदलेगी तस्वीर​

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 92वीं बोर्ड बैठक में क्षेत्र के विकास, निवेश और रोजगार को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए. बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के साथसाथ मेडिकल हब, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, इंटरनेशनल स्टेडियम, मंडी और अंतरराज्यीय बस अड्डे जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने का […]

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 92वीं बोर्ड बैठक में क्षेत्र के विकास, निवेश और रोजगार को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए. बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के साथसाथ मेडिकल हब, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, इंटरनेशनल स्टेडियम, मंडी और अंतरराज्यीय बस अड्डे जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 300 एकड़ में ‘Taiwan City’ विकसित करने की योजना पर भी मुहर लगाई गई.

500 एकड़ में बनेगा मेडिकल हब

प्राधिकरण ने सेक्टर13 और सेक्टर14 में करीब 500 एकड़ जमीन पर मेडिकल हब विकसित करने का फैसला किया है. इसके अलावा सेक्टर14 में 480 एकड़ में यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएगी. इन परियोजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

50 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम

खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सेक्टर23डी में 50 एकड़ जमीन पर आधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है. वहीं, सेक्टर34 में 36 एकड़ जमीन पर मंडी विकसित की जाएगी. इससे आसपास के किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा बस अड्डा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए सेक्टर23सी में अंतरराज्यीय बस अड्डा विकसित किया जाएगा. एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है.

300 एकड़ में Taiwan City

ग्लोबल निवेश को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर6 में 300 एकड़ जमीन पर ‘Taiwan City’ विकसित करने की योजना है. इसके साथ ही 100 से 125 एकड़ क्षेत्र में ‘Pharma Formulation Cluster’ स्थापित किया जाएगा. इससे फार्मा क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है.

मेडिकल डिवाइस टेस्टिंग की सुविधा

मेडिकल डिवाइस पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेस्टिंग फैसिलिटी विकसित की जाएगी. इसका उद्देश्य भारतीय कंपनियों को अपने उत्पादों की जांच के लिए विदेशी लैब पर निर्भरता कम करना है. वित्तीय स्थिति की बात करें तो 31 जुलाई 2026 तक प्राधिकरण को 1853.74 करोड़ रुपए की प्राप्तियां हुई हैं. इसमें औद्योगिक और मिक्स लैंड योजनाओं से 1195 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई. प्राधिकरण के मुताबिक, वित्तीय प्राप्तियों में करीब 90.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

किसानों के लिए भी अहम फैसला

बोर्ड बैठक में किसानों के हित में सहमति के आधार पर भूमि क्रय दर में 6 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. नई दर 4558 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की गई है. इसके अलावा 4037 रुपए प्रति वर्ग मीटर के साथ 7 फीसदी आबादी भूखंड का विकल्प भी रखा गया है. प्राधिकरण के इन फैसलों से नोएडा एयरपोर्ट के आसपास निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY