सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP IAS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में 18 सहायक मजिस्ट्रेटों के ​तबादले, अर्पित कुमार प्रयागराज नियुक्त, मनीषा धामे को झांसी की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट​ | मंदिरों में तो चोरी होती रहती है… टीवी9 के मंच पर संतों की चर्चा में बोले स्वामी रवींद्र पुरी महाराज​ | खराब या टूटा हुआ क्रेडिट कार्ड? नए कार्ड के लिए फॉलो करें आसान स्टेप्स​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुंबई में चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग, 11 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू​

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना सुबह करीब 4:14 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड को मिली। आग कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराई होटल के पास की इमारत में लगी थी। आग के कारण पूरी इमारत […]

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना सुबह करीब 4:14 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड को मिली।

आग कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराई होटल के पास की इमारत में लगी थी। आग के कारण पूरी इमारत धुएं से भर गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दूसरी मंजिल स्थित लॉजिंग हाउस से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग मुख्य रूप से बिजली के तारों और इंस्टॉलेशन, फर्नीचर तथा कुछ प्लास्टिक सामग्री तक सीमित रही। दमकल कर्मियों ने करीब 6:07 बजे आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY