सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मैदान पर Shubman Gill का जादू! हवा में लपका अविश्वसनीय CATCH, Sri Lanka हुआ हैरान​ | भारतीय रियल एस्टेट ने पकड़ी रफ्तार, चीन में आया संकट? ये है बड़ी वजह​ | KL Rahul ने Devdutt Padikkal के शतक पर जताई खुशी, कहा – भारत का सुनहरा भविष्य हैं पडिक्कल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

‘विमल’ के विज्ञापन पर FDA का कड़ा एक्शन, शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को थमाया नोटिस​

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के विवादित विज्ञापन मामले में कारण बताओ नोटिस भेजा है. FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई है. आरोप है कि यह विज्ञापन सिर्फ इलायची बेचने के लिए नहीं, बल्कि पिछले दरवाजे से ‘विमल […]

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के विवादित विज्ञापन मामले में कारण बताओ नोटिस भेजा है. FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई है. आरोप है कि यह विज्ञापन सिर्फ इलायची बेचने के लिए नहीं, बल्कि पिछले दरवाजे से ‘विमल पान मसाला’ का प्रचार कर रहा है. पान मसाला और गुटखा महाराष्ट्र में पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं.

इलायची के बहाने पान मसाले का खेल

हम अक्सर टीवी पर देखते हैं कि मशहूर सितारे किसी इलायची ब्रांड का प्रचार करते हैं, जबकि बाजार में उसी नाम से गुटखा या पान मसाला बिक रहा होता है. इसे सरोगेट यानी छद्म विज्ञापन कहा जाता है. NDTV की एक रिपोर्ट के मुकाबिक, नौ पन्नों के नोटिस में तुकाराम मुंढे ने स्पष्ट किया है कि विमल इलायची का विज्ञापन सीधे तौर पर विमल पान मसाला की ब्रांडिंग को बढ़ावा देता है. खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत ऐसे भ्रामक विज्ञापन पूरी तरह से गैरकानूनी हैं. FDA का मानना है कि इस तरह के विज्ञापनों का रंगरूप, नामकरण और बाजार में पेश करने का तरीका इस तरह से डिजाइन किया जाता है ताकि लोगों के दिमाग में सीधे तौर पर प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद की छवि बने.

मन्नत से लेकर जूहू तक पहुंचा सरकारी फरमान

सरकार के नोटिस सीधे शाहरुख खान के बांद्रा स्थित आवास ‘मन्नत’, अजय देवगन के जूहू स्थित घर और टाइगर श्रॉफ के प्रोडक्शन हाउस तक पहुंचे हैं. FDA ने इन तीनों अभिनेताओं से महज स्पष्टीकरण ही नहीं मांगा है, बल्कि विज्ञापन के करार की पूरी कॉपी, कैंपेन ब्रीफ और पैसों के लेनदेन का पूरा ब्यौरा भी तलब किया है. अभिनेताओं को यह साबित करना होगा कि उनका यह प्रचार प्रतिबंधित उत्पादों को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा नहीं देता. अगर वे इसमें नाकाम रहते हैं, तो उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के तहत उन पर 10 से 50 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना लग सकता है. इतना ही नहीं, उन पर अगले तीन सालों तक किसी भी ब्रांड का विज्ञापन करने पर पाबंदी भी लगाई जा सकती है.

अक्षय कुमार ने मांगी थी माफी

विमल का यह विज्ञापन अभियान हमेशा से विवादों के साये में रहा है. हाल ही में इस ब्रांड ने अक्षय कुमार की जगह टाइगर श्रॉफ को अपना नया चेहरा बनाया है. साल 2022 में शाहरुख और अजय के साथ अक्षय कुमार भी इस विज्ञापन में नजर आए थे. एक फिटनेस आइकन और तंबाकू विरोधी अभियानों से जुड़े होने के बावजूद, ऐसे ब्रांड का प्रचार करने पर जनता ने अक्षय की भारी आलोचना की थी. आम लोगों के तीखे विरोध के बाद, अक्षय कुमार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी और ब्रांड से अपना नाता तोड़ लिया था. उन्होंने विज्ञापन से मिली फीस को दान करने का भी वादा किया था. उनके हटने के बाद ही टाइगर श्रॉफ इस विवादित कैंपेन का हिस्सा बने.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY