सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Unclaimed Bank Deposits: पुराने बैंक खाते में पड़ी लावारिस रकम कैसे निकालें? RBI का UDGAM पोर्टल करेगा मदद​ | अजब-गजब हाल! 106 बच्चों में सिर्फ 3 पहुंचे स्कूल, 5 में से 4 शिक्षक गायब; देख दंग रह गए DM साहब​ | गाले टेस्ट में शुभमन गिल का ‘सुपरमैन’ कैच, हवा में उड़कर एक हाथ से लपकी गेंद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सिर मुंडवाया, मूंछ और चोटी काटी… सहारनपुर में युवक से दबंगों ने की मारपीट, FIR दर्ज​

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका सिर मुंडवाने और मूंछ व चोटी काटने का मामला सामने आया है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के साथ लिखा गया है की […]

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका सिर मुंडवाने और मूंछ व चोटी काटने का मामला सामने आया है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के साथ लिखा गया है की युवती से मिलने पहुंचे युवक की जमकर पिटाई और उसके बाल काटे , पुलिस ने युवक की शिकायत के बाद FIR दर्ज कर ली है.

जानकारी के अनुसार, सुशील शर्मा नाम के युवक ने फतेहपुर पुलिस को दी गई तहरीर के बताया कि वो 29 जुलाई की रात करीब 9 बजे कमालपुर गांव में मौजूद था. इसी दौरान नरेश पुत्र चन्द्रपाल सैनी, विजयपाल पुत्र हरपाल, लविश पुत्र नरेश सैनी और बाबू पुत्र श्याम सिंह वहां पहुंचे और उसके साथ गालीगलौज व मारपीट की.

मूंछ और सिर की चोटी काटी

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जबरन मशीन से उसके सिर के बाल काट दिए. इसके साथ ही उसकी मूंछ और सिर की चोटी भी काट दी गई. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़ित के मुताबिक इस घटना से वो उस दिन काफी डर गया था, जिसके चलते उसने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की. घटना का वीडियो वायरल हुआ तो वो खुद को अपमानित महसूस कर रहा था और देर रात उसने थाना फतेहपुर पहुंचकर तहरीर दी.

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो के साथ लिखे मैसेज में दावा किया जा रहा है कि युवक रात में चोरीछिपे गांव की एक लड़की से मिलने आया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा और उसके बाल काट दिए. हालांकि, वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच में ही यह स्पष्ट होगा कि युवक के साथ घटना किस वजह से हुई और वायरल वीडियो में किए गए दावे कितने सही हैं. फिलहाल पुलिस दर्ज मुकदमे के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY