रविवार, 16 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ पैसा बचाने से नहीं बनेंगे अमीर, आज से अपनाएं ये पर्सनल फाइनेंस टिप्स​ | Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव​ | Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के लिए अभी से बनवा लें सूट, हिमांशी खुराना के लुक्स से लें डिजाइन के आइडिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Shani Transit 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए Business और Investment में बड़े मुनाफे के योग​

ज्योतिष में ग्रहों के गोचर परिवर्तन विशेष माना जाता है। शनि का गोचर होना बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अगस्त में कर्मफल दाता शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन प्रभावशाली माना जा रहा है। अभी इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं और यहां रहते हुए वह अन्य ग्रहों से युति बना रहे हैं।  […]

ज्योतिष में ग्रहों के गोचर परिवर्तन विशेष माना जाता है। शनि का गोचर होना बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अगस्त में कर्मफल दाता शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन प्रभावशाली माना जा रहा है। अभी इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं और यहां रहते हुए वह अन्य ग्रहों से युति बना रहे हैं। 
दरअसल, 20 अगस्त 2026 को न्याय देवता शनि रेवती नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह हैं और इन्हें ग्रहों के राजकुमार कहा जाता है। वाणी, व्यापार, सफलता और संवाद का कारक बुध ग्रह है। इनका शुभ असर जातकों के मानसम्मान में वृद्धि और मनचाही सफलता के योग बनाता है। 
ऐसे में शनि का बुध नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है। इस दौरान व्यक्ति को मुनाफा, यात्रा और खुशखबरी की प्राप्ति संभव है। इसके साथ ही लंबे समय रुके हुए कार्य कुछ कामों में गति प्राप्त हो सकती है। आइए आपको इन लकी राशियों के बारे में बताते हैं
 
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय किस्मत चमकाने वाला रहेगा। कोई बड़ा लाभ हो सकता है और लगातार मेहनत से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना मानी जाती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर से जुड़े नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर रहने वाली है। करियर के मामले में कोई अच्छी खबर सुनकर आप खुश रहेंगे। बिजनेस में लंबे समय के इंतजार के बाद आगे बढ़ने का संकेत नजर आएंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सभी अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर प्राप्त होगा। घरपरिवार में आपकी किसी उपलब्धि से खुशी का माहौल बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रयासों की तारीफें हो सकती हैं। वहीं, प्रेम संबंध मामलों में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्तों में पहले से अधिक मधुरता बनीं रहेगी। 
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को सफलता मिलेगी और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मानसम्मान में भी वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है और बिजनेस में लाभ देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहने वाली और मेहनत रंग लाने वाली है। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY