गुरुवार, 13 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय​ | श्रीलंका दौरे पर इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल, पुरे सीरीज सिर्फ पानी पिलाते आएगा नजर​ | Kiwi Plant Growing Tips: गमले में ऐसे उगाएं कीवी का पौधा, घर पर ही लद जाएंगे फल!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Brezza vs Venue: किस SUV की EMI पड़ेगी आपकी जेब पर हल्की? देखें हिसाब-किताब​

अगर आप कम बजट में एक अच्छी कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Maruti Suzuki Brezza और Hyundai Venue आपके लिए दो दमदार ऑप्शन हो सकते हैं. दोनों SUV 4 मीटर से छोटी हैं और भारतीय बाजार में काफी पसंद की जाती हैं. इनका इस्तेमाल शहर में रोजाना आनेजाने के साथसाथ हाईवे […]

अगर आप कम बजट में एक अच्छी कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Maruti Suzuki Brezza और Hyundai Venue आपके लिए दो दमदार ऑप्शन हो सकते हैं. दोनों SUV 4 मीटर से छोटी हैं और भारतीय बाजार में काफी पसंद की जाती हैं. इनका इस्तेमाल शहर में रोजाना आनेजाने के साथसाथ हाईवे पर सफर के लिए भी किया जा सकता है.

Maruti Suzuki ने हाल ही में Brezza में कुछ डिजाइन बदलाव किए हैं. इसके साथ ही SUV में टर्बोपेट्रोल इंजन का विकल्प भी जोड़ा गया है. वहीं Hyundai Venue भी अपने फीचर्स और अलगअलग इंजन विकल्पों के कारण इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है. अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कार की कीमत के साथ यह जानना भी जरूरी है कि हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी?

Brezza और Venue की EMI कितनी होगी?

EMI की तुलना करने के लिए दोनों SUV के बेस और टॉप वेरिएंट को लिया गया है. इस कैलकुलेशन में कार की पूरी एक्सशोरूम कीमत के बराबर लोन माना गया है. ब्याज दर 9.5 फीसदी और लोन चुकाने की टाइम 48 महीने यानी 4 साल रखी गई है. Maruti Brezza के बेस LXI Turbo वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत ₹7,39,900 है. इसकी अनुमानित EMI करीब ₹18,589 प्रति माह बनेगी. वहीं टॉप ZXI+ AT वेरिएंट की कीमत ₹13,70,500 है और इसकी EMI करीब ₹34,431 प्रति माह होगी.

दूसरी तरफ Hyundai Venue के बेस 1.2 Kappa Petrol MT HX2 वेरिएंट की कीमत ₹7,99,900 है. इसके लिए हर महीने करीब ₹20,096 EMI देनी होगी. Venue के टॉप 1.5 CRDi Diesel AT DSL HX10 DT वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत ₹15,82,700 है. इस मॉडल की अनुमानित EMI करीब ₹39,762 प्रति माह होगी.

किसकी EMI कम है?

इस हिसाब से Brezza खरीदने पर आपकी EMI करीब ₹18,589 से ₹34,431 के बीच होगी. वहीं Hyundai Venue के लिए EMI करीब ₹20,096 से ₹39,762 तक जा सकती है. यानी दिए गए इन वेरिएंट और लोन शर्तों के हिसाब से Brezza की EMI Venue से कम है. हालांकि, रियल EMI आपके डाउन पेमेंट, लोन की रकम, बैंक की ब्याज दर और लोन टेन्योर के हिसाब से बदल सकती है. अगर इंट्रेस्ट रेट फ्लोटिंग है, तो भविष्य में EMI में बदलाव भी हो सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले बैंक से मिलने वाली लोन ऑफर और कुल ब्याज की जानकारी जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY