मंगलवार, 11 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
महंगा हो सकता है पान मसाला खाने का शौक! सरकार का सख्त फैसला, पैकेजिंग के नियम बदले​ | यूपी में ‘Gen-Z वॉर’: युवा वोट के लिए BJP-सपा-कांग्रेस-BSP आमने-सामने, किसका चलेगा दांव?​ | मालदीव से मलेशिया तक, भारत को आजादी मिलने के बाद कितने देश स्वतंत्र हुए?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली-NCR में कांवड़ियों की भीड़ खत्म… फिर भी लगेगा जाम, नोएडा में भी कई जगह रूट डायवर्ट​

सावन की शिवरात्रि पर भोलेनाथ के भक्तों ने जल अर्पित कर दिया है. इसी के साथ कांवड़ यात्रियों का रैला भी सड़क से खत्म हो गया है. कांवड़ यात्रा को लेकर लागू ट्रैफिक व्यवस्था भी धीरेधीरे सामान्य हो रही है. सड़कों पर लगने वाला जाम भी कम होता दिख रहा है. हालांकि, इसके बावजूद नोएडा […]

सावन की शिवरात्रि पर भोलेनाथ के भक्तों ने जल अर्पित कर दिया है. इसी के साथ कांवड़ यात्रियों का रैला भी सड़क से खत्म हो गया है. कांवड़ यात्रा को लेकर लागू ट्रैफिक व्यवस्था भी धीरेधीरे सामान्य हो रही है. सड़कों पर लगने वाला जाम भी कम होता दिख रहा है. हालांकि, इसके बावजूद नोएडा में जाम का झाम अभी जारी रहेगा. दरअसल, नोएडा में 15 अगस्त तक स्पेशल ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. इसके तहत कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है.

स्वतंत्रता दिवस समारोह और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले बायो फैशन एक्सपो को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 11 से 15 अगस्त तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी. इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन किया जाएगा, जबकि भारी, मध्यम और मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा.

दिल्ली नहीं जा पाएंगी ये गाड़ियां

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करें और अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें. जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने के कारण 12 अगस्त की रात 10 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक और 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त तक गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली जाने वाले मालवाहक, भारी, मध्यम, हल्के और यात्री वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.

दिल्ली में एंट्री के लिए क्या होंगे विकल्प?

  • नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यूटर्न लेकर नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.
  • इसी तरह, डीएनडी बॉर्डर से आने वाले वाहनों को डीएनडी टोल प्लाजा से यूटर्न लेकर नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा.
  • कालिंदी कुंज यमुना बॉर्डर से आने वाले वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से डायवर्ट कर नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा.
  • यमुना एक्सप्रेसवे और परी चौक से दिल्ली जाने वाले वाहन परी चौक से P3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे.
  • यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को फैलंदा कट, खुर्जा से सर्विस रोड के रास्ते गलगोटिया, गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी चौक और कासना होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा.

एक्सपो मार्ट के आसपास भी बदलेगा ट्रैफिक प्लान

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक बायो फैशन एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है. आयोजकों के मुताबिक, प्रतिदिन करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में एक्सपो मार्ट के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर अस्थायी डायवर्जन लागू किया जाएगा.

गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोल चक्कर होकर आईएफएस विला जाने वाले वाहनों को एक्सपो मार्ट गोल चक्कर से बड़ा गोल चक्कर, शारदा गोल चक्कर और एलजी गोल चक्कर होते हुए जगत फार्म की ओर भेजा जाएगा.

एक्सपो मार्ट आने वाले लोगों के लिए नासा यूटर्न से एक्सपो मार्ट परिसर की पार्किंग तक वाहन ले जाने की व्यवस्था रहेगी. वहीं, जो लोग अपने वाहनों से आएंगे, उनके लिए एक्सपो मार्ट परिसर की पार्किंग भरने की स्थिति में नासा गोल चक्कर की पार्किंग का इस्तेमाल किया जाएगा.

बारिश के कारण पानी भरने की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था भी तैयार रखी गई है. इसके अलावा केसी कॉलेज परिसर में करीब 200 वाहन, आइकॉनिक कॉलेज में 100 वाहन, ट्रिनिटी कॉलेज परिसर में 150 वाहन और स्टेलर जिमखाना में करीब 40 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी.

व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें. किसी भी मार्ग पर अधिक दबाव होने की स्थिति में पुलिस मौके के अनुसार डायवर्जन लागू कर सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY