वर्कआउट करने से पहले भी सप्लीमेंट्स लिए जाते हैं ताकि एक्सरसाइज करते वक्त मसल्स ठीक से पंप कर पाए. लेकिन इनमें मिलावट का डर रहता है. क्या आप जानते हैं कि केले और नमक जैसी देसी चीजें भी बॉडी बिल्डिंग में फायदा पहुंचा सकती हैं.

केला और नमक का कॉम्बो ओपी यादवा का कहना है कि किसी भी एक्सरसाइज से पहले केला और नमक का सेवन करने से कई फायदे मिलते है. केला एक हाई एनर्जी सोर्स है कार्बोहाइड्रेट्स का जो क्वीक एनर्जी के लिए बहुत जरूरी है. इसलिए वो आपको एनर्जी देता है और पावर को बढ़ाता है. इसमें पोटेशियम एक इलेक्ट्रोलाइट है और ये बहुत जरूरी होता है. हमारे सेल्स उनके फंक्शन में हेल्प करता है.
नमक के क्या है फायदे दूसरी तरफ नमक में सोडियम होता है और केले में पोटेशियम होता है. इन दोनों के इलेक्ट्रोलाइट्स के चेंज से हमारी सेल्स मेमरेन का इलेक्ट्रिकल करेंट कंट्रोल होता है. इन्हें खाने से क्रैम्पस कम बनते हैं और थकान भी कम होती है.
हाइड्रेशन मिलता है दोनों चीजों को रेगुलर जिम से पहले खाने से शरीर में हाइड्रेशन भी ठीक रहता है. एक्सरसाइज करते वक्त बॉडी से पसीना काफी बहता है इसलिए हाइड्रेशन का ध्यान रखना भी जरूरी. जिम करने वालों के अलावा नॉर्मल इंसान को भी दिनभर में 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए.
ये न ट्राई करें ये फूड कॉम्बो किन लोगों को इस कॉम्बिनेशन को नहीं खाना चाहिए ये जान लेना भी जरूरी है. एक्सपर्ट अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है या कोई डायलिसिस पर हैं, किडनी की दिक्कतें हो, उन्हें सोडियम और पोटेशियम का सेवन कम करना चाहिए.