रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Car Windshield Fog Tips: बारिश में कार के शीशों पर जमती है धुंध? तुरंत करें ये काम, साफ दिखेगा रास्ता​ | काले चने से बनाएं हेल्दी स्नैक्स, शाम की चाय के साथ करें सर्व​ | पत्नी और कूरियर बॉय की सीक्रेट चैट देख थर-थर कांपा पति, सीधे पहुंचा थाने… रोंगटे खड़े कर देगी ये क्राइम स्टोरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Weather Update : यूपी में मानसून सक्रिय, MP से सटे जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में छाए रहेंगे बादल​

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। खासतौर पर मध्य प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं, लखनऊ समेत प्रदेश के दूसरे […]

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। खासतौर पर मध्य प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं, लखनऊ समेत प्रदेश के दूसरे हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ कहींकहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, मानसून का असर फिलहाल दक्षिणी उत्तर प्रदेश में ज्यादा दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश से सटे जिलों में आज अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणपश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। वहीं, मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति के आसपास बनी हुई है। यह अनूपगढ़, दिल्ली और आगरा होते हुए पूर्वमध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है।

इसके अलावा दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के आसपास बना एक और निम्न दबाव क्षेत्र भी मानसूनी द्रोणी के साथ पश्चिमउत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इन मौसमी सिस्टम के असर से अगले तीन दिनों तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश में मानसून ज्यादा सक्रिय रहने की उम्मीद है।

लखनऊ में बादलों की आवाजाही से मिलेगी राहत

राजधानी लखनऊ में मौसम फिलहाल कभी धूप तो कभी बादलों की छांव वाला बना हुआ है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक, आज लखनऊ में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, रविवार से बारिश के आसार बढ़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया निम्न दबाव क्षेत्र भी उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसका असर रविवार से दिखाई देने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY