शनिवार, 8 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Bantwara 1947 की रिलीज़ से पहले लखनऊ पहुँचे Sunny Deol और Preity Zinta, CM योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार मुलाक़ात​ | IPL 2027 पर ऑस्ट्रेलिया के Head Coach का ‘प्लान’: Test Players की उपलब्धता पर गहरा सस्पेंस!​ | भारत से 2 दिन पहले विदेशों में रिलीज़ होगी Ranbir Kapoor की Ramayana, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ढोल नगाड़ा और फूल-माला… पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों का किया गया स्वागत, खुली जीप में निकला रोड शो​

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमला किया गया था. वहीं अब उनपर हमला करने वाले आरोपियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया है. जैसे ही आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि अपने गांव पहुंचे वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. जानकारी के मुताबिक […]

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमला किया गया था. वहीं अब उनपर हमला करने वाले आरोपियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया है. जैसे ही आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि अपने गांव पहुंचे वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ.

जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि बुलंदशहर से नैथला हसनपुर गांव पहुंचे. इस दौरान दोनों का खुली जीप में रोड शो निकाला गया. यही नहीं रोड शो के दौरान डीजे भी बजाया गया.

ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत

बताया जा रहा है कि नैथला हसनपुर गांव में सुमित और हैप्पी का ढोल नगाड़ा बजाकर शानदार तरीके से स्वागत किया गया. उनके स्वागत में भारी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे. लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई. जूता कांड के बाद दोनों ही पहली बार गांव आए थे.

क्या है मामला

दरअसल हाल ही में सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर एक नुक्कड़ नाटक किया था. इस दौरान उन्होंने भगवा कपड़े पहने थे. उन्होंने साधु का वेश धारण किया था. इसको लेकर तमाम हिंदूवादी संगठनों और साधुसंतों ने नाराजगी जाहिर की थी और उन संतों और सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ हमला

इसके बाद पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसी दौरान उन पर हमला किया गया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर जूता फेंका गया था. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी सुमित गिरि को पकड़ लिया था. वहीं दूसरा आरोपी हैप्पी शर्मा वहां से फरार हो गया था. दोनों के खिलाफ दिल्ली में BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पप्पू यादव ने पुलिस को मौके से एक चाकू भी सौंपा गया था.

पप्पू यादव का आरोप

पप्पू यादव ने आरोप लगाया था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है. उनके मीडिया सलाहकार की शिकायत पर दिल्ली में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि पप्पू यादव पर हमला करने की पहले से योजना की गई थी.

हालांकि इन आरोपों को आरोपी हैप्पी शर्मा ने खारिज किया है. उसका कहना था कि उसके पास कोई हथियार नहीं था और वो बिना हथियार के वहां पहुंचा था. उसने ये भी कहा था कि सुरक्षा जांच के बाद ही वो अंदर गया था. उसका कहना था कि को पप्पू यादव से कुछ सवाल पूछने गए थे. उसका कहना था कि उनका मकसद सिर्फ सांसद से सवाल पूछना था.

आरोपी ने क्या कहा

आरोपी का कहना था कि वो पप्पू यादव से पूछना चाहते थे कि आखिर वो सनातन और हिंदुओं का अपमान क्यों कर रहे हैं और भगवा कपड़े एवं भगवान राम की तस्वीर जमीन पर क्यों रखी गई. हैप्पी शर्मा का यह भी कहना था कि उसके सवाल पूछते ही पप्पू यादव के समर्थकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. उसने ये भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता किसने फेंका उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है.

अखिलेश का बीजेपी पर हमला

इधर बुलंदशहर में इस तरह आरोपियों का स्वागत किए जाने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा ‘भाजपा में अपराधियों की बलिहारी है, दोषियों के स्वागत की परंपरा जारी है’.

भाजपा में अपराधियों की बलिहारी है
दोषियों के स्वागत की परंपरा जारी है pic.twitter.com/2AwWPcaBeW

— Akhilesh Yadav August 8, 2026

इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों के स्वागत का एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें भारी संख्या में लोग उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं. उन पर फूल बरसाए जा रहे हैं. साथ ही मालाएं पहनाई जा रही हैं. वहीं तेज आवाज भी डीजे भी बज रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY